IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा? शुभमन गिल ने बताया

भारतीय टीम का अब अगला वनडे सीरीज इंग्लैेंड में होना है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा, इसको लेकर शुभमन गिल ने जानकारी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का ऐलान कब होगा !

Shubman Gill on India ODI squad for England: भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती. शुभमन गिल की भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. गिल ने पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था, चेन्नई वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. भारतीय टीम की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लेते हुए गिल ने तीसरे वनडे पर बात की.

उन्होंने कहा, "गुरनूर और प्रसिद्ध का पहला स्पेल शानदार था.उस हालात में वैसी गति लाना आसान नहीं था, लेकिन वे अपनी कोशिश करते रहे। मैंने प्रसिद्ध से छठे ओवर के लिए भी पूछा था, लेकिन तब तक वे थक गए थे." गिल ने कहा कि हमने सीरीज के लिए बहुत सी चीजें सोची थीं और उस पर हम काम कर पाए. हमने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाए. हम एक गेंदबाजी और बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर बीच के ओवरों में अपने लिए मौके बनाने में सफल रहे.

भारत अब अगली वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेलेगा. इस पर गिल ने कहा, "इंग्लैंड जाने पर हालात लगभग साउथ अफ्रीका जैसे होंगे. हम जिस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ वहां खेलने के लिए देख रहे हैं, उम्मीद है कि हमारे सभी खिलाड़ी फिट और तैयार होंगे. यह हमारे लिए एक और शानदार सीरीज होने वाली है."

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा 

कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, "जब आपके सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो यह एक अच्छी तरह की सिरदर्द वाली स्थिति होती है. टीम की घोषणा कल या अगले कुछ दिनों में की जाएगी, इसलिए हम टीम को देखेंगे और फिर इंग्लैंड में सबसे अच्छी प्लेइंग XI उतारेंगे." इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे खेलने हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल का वनडे में महारिकॉर्ड, 6 पारी में ही 2 शतक ठोक मचा दी खलबली, सबसे तेज किया यह कारनामा

ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को 'निशाना' बनाया जाएगा? श्रीलंका A के कप्तान ने बता दिया टीम का इरादा

Advertisement

(भाषा के इनपुट के साथ)

Featured Video Of The Day
योग, युद्ध से लेकर मोदी-ट्रंप तक! क्या-क्या बोले बाबा रामदेव?
Topics mentioned in this article
Shubman Singh Gill
Rohit Gurunath Sharma
Virat Kohli
England Vs India 2025
Cricket