धोनी कब-कब चोट की वजह से आईपीएल से हुए बाहर?

एमएस धोनी के क्रिकेट करियर पर इंजरी का प्रभाव न्यूनतम रहा है. आईपीएल के पिछले 18 सीजन में महज 5 ही ऐसे मैच हुए हैं जिसमें धोनी इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MS Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत शनिवार (28 मार्च) से हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी. इस मैच से पहले ही सीएसके को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी सीजन के पहले दो सप्ताह में टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती दो सप्ताह सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसकी आधिकारिक पुष्टि टीम प्रबंधन ने कर दी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है. जल्द ठीक हो जाओ, थाला.'

एमएस धोनी के करियर (अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल) पर इंजरी का प्रभाव न्यूनतम रहा है. आईपीएल के पिछले 18 सीजन में महज 5 ही ऐसे मैच हुए हैं जिसमें धोनी इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए हैं.

आईपीएल 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में हुए मैच में इंजरी की वजह से धोनी नहीं खेल सके थे. बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब, पंजाब किंग्स के नाम से जानी जाती है.

Advertisement

इसके अलावा, आईपीएल 2019 में धोनी सनराइजर्स हैदराहबाद के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में हुए मैच का हिस्सा नहीं थे.

आईपीएल 2026 ऐसा पहला सीजन है जब धोनी सीएसके के लिए दो सप्ताह की लंबी अवधि के लिए चोट की वजह से उपलब्ध नहीं रहेंगे.

Advertisement

44 साल के धोनी आईपीएल इतिहास के न सिर्फ सफलतम कप्तान हैं बल्कि सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. धोनी ने 278 मैचों में 24 अर्धशतक लगाते हुए 5,439 रन बनाए हैं. इसके अलावा 158 कैच और 47 स्टंपिंग धोनी के नाम है. बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है.

यह भी पढ़ें- 'गद्दे पर भी फिसल गया', बाबर के हाथ से कैच क्या छूटा, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया

Featured Video Of The Day
Trump on Hormuz: ट्रंप का होर्मुज पर फिर बड़ा बयान: ईरान को सीधा मैसेज - 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' खोल दो!
Topics mentioned in this article