भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच क्वींन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन - त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई चहल के एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|

अगले बल्लेबाज़ कौन होंगे? निकोलस पूरन को भेजा गया है|


9.5 ओवर (0 रन) आउट!! स्टंपिंग!! तीसरा झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| शाइ होप 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: WICKET! Shai Hope st Sanju Samson b Yuzvendra Chahal 22 (33b, 0x4, 1x6). WI 47/3 (9.5 Ov). Target: 257; RRR: 8.34

9.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया, एक रन मिला|

9.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| रन नहीं आ गया|

9.1 ओवर (0 रन) कवर की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

8.6 ओवर (0 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| यहाँ भी बल्लेबाज़ को गैप हासिल नहीं हुआ| 44/2 वेस्ट इंडीज़|

8.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

8.4 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए अपर कट करने गए लेकिन असफल हुए| अच्छी गेंद कृष्णा द्वारा|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार अंदर की तरफ आती गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

8.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

8.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

7.6 ओवर (0 रन) इस बार भी गेंद को पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़ होप| लेग साइड पर अंत में खेलना पड़ा जहाँ से गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं| 41/2 वेस्ट इंडीज़|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

7.4 ओवर (0 रन) अच्छी गुगली गेंद जिसे काफी लेट बल्लेबाज़ ने पढ़ा| बैकफुट पर जाकर अंतिम समय पर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

7.2 ओवर (2 रन) फ्लाईटेड डाली गई गेंद ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की दिशा में खेला| दो रन हासिल हुए|

7.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन ही मिल पायेगा|

स्पिन आक्रमण!! यूजी चहल को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 36/2 वेस्ट इंडीज़|

6.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! हलके हाथों से शरीर की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया|

6.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पंच किया कवर्स की दिशा में और एक रन हासिल किया|

6.3 ओवर (0 रन) एक बार फिर से पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|  कोई रन नहीं हुआ|

6.2 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ये तो आला दर्जे का शॉट है| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: Brandon King hits Prasidh Krishna for a 4! WI 33/2 (6.2 Ov). Target: 257; RRR: 7.81

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

बोलिंग चेंज!! प्रसिद्ध कृष्णा को थमाई गई है गेंद...

5.6 ओवर (0 रन) ओह बढ़िया बाउंसर के साथ सिराज के ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ को इस गेंद का कुछ अता पता नहीं था| बैकफुट से उसे ब्लॉक तो किया लेकिन भाग्यशाली रहे कि गेंद हवा में नहीं गई| कोई रन नहीं कोई नुकसान नहीं|

5.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

5.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

5.3 ओवर (6 रन) छक्का! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मार दिया गेंद को और आधा दर्जन रन बटोर लिया| पटकी हुई गेंद पर बड़ा शॉट लगाया और छह रन हासिल कर लिया| अब रन गति को बढाते हुए दिख रहे विंडीज़ बल्लेबाज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd ODI: It's a SIX! Shai Hope hits Mohammed Siraj. WI 27/2 (5.3 Ov). Target: 257; RRR: 7.80

5.2 ओवर (0 रन) इस बार तेज़ गति की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे बॉल|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला और 2 रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट