PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 26 मार्च यानी कि आज से हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रकिया पूरी की गई. जहां कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर दूसरे टीमों के कप्तानों के व्यवहार से झल्ला गए. दरअसल, यह घटना तब घटी जब वह टूर्नामेंट में अपनी टीम की संभावनाओं पर विचार रख रहे थे. वॉर्नर जब बात करे थे. उसी दौरान उनके पास में बैठे हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन, लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, रावलपिंडी के कप्तान मोहम्मद रिजवान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सऊद शकील उनकी बात पर ध्यान देने के बजाय आपस में चर्चा कर किसी बात पर हंस रहे थे. यही बात वॉर्नर को नागवार गुजर गई. उन्होंने तुरंत टोकते हुए कहा, 'क्या हुआ? माफ कीजिए दोस्तों, यहां कुछ स्कूली बच्चे मौजूद हैं.'
ईंधन संकट से गुजर रही है पाकिस्तान
मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध चल रहा है. जिसकी वजह से पूरी दुनिया में ईंधन की समस्या उत्पन्न हो गई है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरे पाकिस्तान से 'ईंधन संकट की घड़ी में आवाजाही सीमित करने' का अनुरोध किया है. यही वजह है कि टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों की संख्या घटाकर दो कर दी गई है. पहले पीएसएल 2026 का आयोजन छह जगहों पर होने वाले थे. मगर अब टूर्नामेंट का आयोजन केवल लाहौर और कराची में होगा. यही नहीं ईंधन संकट को ध्यान में रखते हुए लाहौर में होने वाले उद्घाटन समारोह को भी रद्द कर दिया गया है.
26 मार्च से शुरू हो रहा है पीएसएल 2026
पीएसएल 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है. वहीं फाइनल मुकाबला तीन मई को खेला जाएगा. हालांकि, हर बार की तरह इस बार पीएसएल का आगाज फीका रहेगा. क्योंकि इस बार टूर्नामेंट बंद दरवाजों के पीछे खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. पाक प्रधानमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि लोग संकट की इस घड़ी में देश का साथ दें. यहीं नहीं पड़ोसी देश में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. लोगों को घर से काम करने का सुझाव दिया जा रहा है. ईद की छुट्टियां बड़ा दी गई हैं. जिससे अधिक से अधिक ईंधन की बचत की जा सके.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: दोस्त बन गया मालिक, जानें कौन है वो क्रिकेटर














