'आप कप्तान हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आप रन नहीं बनाएंगे', सहवाग ने गिल की कप्तानी पर दिया सनसनीखेज बयान

वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल की कप्तानी पर चर्चा किया है. उनका कहना है आप कप्तान हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आप रन नहीं बनाएंगे. आप कप्तान हैं, तो इसका मतलब है कि आपको लीड फ्रॉम द फ्रंट करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shubman Gill and Virender Sehwag

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी पर चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्रिकबज्ज के साथ हुई चर्चा के दौरान कहा, 'आप कप्तान हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आप रन नहीं बनाएंगे. आप कप्तान हैं, तो इसका मतलब है कि आपको लीड फ्रॉम द फ्रंट (आगे बढ़कर नेतृत्व करना) करना होगा. आपको रन बनाने पड़ेंगे. वो उन्होंने (शुभमन गिल) गुजरात (गुजरात टाइटंस) के लिए बहुत बढ़िया किया है, लेकिन जब भारतीय टीम के लिए खेलने का आया...  इंटरनेशनल के लिए उप-कप्तान बनाया गया था. तब शायद दो या तीन सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं आए. अगर वहां रन बना देते तो फिर शायद सूर्यकुमार (सूर्यकुमार यादव) को यहीं रिप्लेस करते हुए नजर आते और तीनों फॉर्मेट का एक ही कप्तान होता भारत का.'

पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जब आपको इंटरनेशनल में मौके मिले. वहां पर वो रन बना लेते तो शायद जो हम कप्तानी के बारे में बहस कर रहे हैं. वो खत्म हो जाती. क्योंकि फिर ये इकलौते कप्तान होते ऑल फॉर्मेट के, लेकिन क्या हुआ वहां सात, आठ, 10 मौके रहे जो इंटरनेशनल खेले वो इंडिया के लिए. उसमें उनके बल्ले से रन नहीं आए और जब उनके बल्ले से रन नहीं आए तो बाकी जो प्लेयर रन बनाकर बैठे हुए थे. उनको जगह देनी पड़ी.'

T20I में फ्लॉप मगर आईपीएल में हीट हुए गिल 

आपको बता दें कि गिल हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दिए गए मौकों पर जरूर खरे नहीं उतर पाए. मगर आईपीएल 2026 में उनका जलवा रहा. यहां उन्होंने ना केवल अपनी कप्तानी से हर किसी को प्रभावित किया, बल्कि बल्लेबाजी में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा. उनकी देखरेख में गुजरात टाइटंस की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि, यहां वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से पार नहीं पा पाई. नतीजन टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसका खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया. 

ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे गिल 

ऑरेंज कैप की लिस्ट में गिल दूसरे स्थान पर रहे. जीटी की तरफ से उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 16 पारियों में 45.75 की औसत से 732 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक देखने को मिला. 104 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी रही. टूर्नामेंट को दौरान उन्होंने 163.02 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ IPL के असल 'किंग' बने विराट कोहली, टॉप-5 में दिग्गजों की है भरमार

Featured Video Of The Day
US Chopper Crash: Indian-Origin Delta Pilot Dave Fiji की Wedding के चंद घंटों बाद दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article