एशियन गेम्स टीम में बड़ा बदलाव, वरुण चक्रवर्ती OUT, इस युवा खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में मौका

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुआ है. वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह भारतीय टीम में एक नए खिलाड़ी को मौका मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर

वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं. वहीं. अब उनकी जगह एक नए खिलाडी़ को टीम इंडिया में मौका मिला है. PTI के रिपोेर्ट्स के अनुसार वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर  उत्तर प्रदेश के विपराज निगम को टीम में शामिल कर लिया गया है. बीसीसीआई जल्द ही इसका ऐलान करने वाला है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के विपराज निगम आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं. विपराज निगम लेग स्पिनर हैं और वह आईपीएल के अलावा यू पी टी 20 लीग में भी अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखा चुके हैं.

यूपी टी-20 लीग में विपराज ने अबतक कुल 11 मैचों में 20 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था. ओवर ऑल विपराज निगम ने टी-20 में अबतक कुल 34 विकेट लिए हैं. आईपीएल में विपराज के नाम 19 मैच में 13 विकेट लेने का कमाल दर्ज है. हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में विराज ने 60 रन देकर 3 विकेट लिए थे. 

एशियन गेम्स 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे.  बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया, "वरुण अनिश्चित काल के लिए बाहर हो गए हैं, लंबी लिस्ट में से विपराज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध विकल्प थे, कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे."

चक्रवर्ती, जो अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही T20I सीरीज़ के पहले मैच में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे, उनके कुछ समय तक बाहर रहने की उम्मीद है.  21 साल के इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी जबरदस्त हिटिंग क्षमता भी दिखाई है.

Advertisement

एशियाई गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट मुकाबला 24 सितंबर से शुरू होगा. भारत क्वार्टर फाइनल स्टेज से शुरुआत करेगा. चक्रवर्ती का बाहर होना भारत के लिए एक झटका है, 35 साल के यह खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज से पहले हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद नेशनल टीम में लौटे थे. पहले टी-20 के बाद उन्हें परेशानी महसूस हुई और उन्हें आगे की जांच के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस वापस भेज दिया गया. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

Advertisement

ये भी पढ़ेंसाल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री

ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल


Topics mentioned in this article
Vipraj Nigam
Sports News
Varun Chakaravarthy Vinod
India
Cricket