'वैभव तैयार है, लेकिन यह समस्या भी है', बीसीसीआई सूत्र ने साफ किया, कौन सी सीरीज मौके के लिहाज से सूर्यवंशी के लिए सर्वश्रेष्ठ

Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी में खिलाने के लिए असमंजस में है कि किस सीरीज में उन्हें खिलाया जाए. सूत्र ने बड़ा इशारा कर दिया है कि वैभव कब भारत के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BCCI on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी
X: Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बल्ले से सुनामी ला रहे 15 साल के सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अगरकर एंड कंपनी ने उन 35 टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है, जिन्हें जून-जुलाई में होने वाले आयरलैंड दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय चरण के लिए संभावित खिलाड़ियों के रूप में चुना है. इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेंगे, क्योंकि वह 16 साल की उम्र से कुछ महीने कम होंगे. वैसे चयन समिति इस बात पर विचार कर रही है कि उन्हें जून में आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जाए या उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे में, अथवा सितंबर में होने वाली घरेलू वेस्टइंडीज टी20 सीरीज या जापान में एशियन गेम्स में से किसी एक में.

इस वजह से BCCI ने अभी से चुने 35 खिलाड़ी

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'चयनकर्ताओं से बीसीसीआई के लॉजिस्टिक्स विभाग ने कम से कम 35 नाम देने को कहा था ताकि आयरलैंड वीजा की प्रक्रिया समय रहते पूरी की जा सके. चूंकि भारतीय टीम की पहली एंट्री आयरलैंड में होगी न कि इंग्लैंड, इसलिए यूके वीज़ा काम नहीं करेगा. सभी खिलाड़ियों के लिए अलग से आयरिश वीज़ा आवश्यक है.' यह भी समझा जा रहा है कि चयनकर्ता 15 की बजाय 16 या 17 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं, लेकिन बेलफास्ट की दो मैचों की सीरीज के लिए यह संख्या ज्यादा होगी.

'वैभव तैयार हैं, लेकिन...'

सूत्र ने कहा, 'चयन समिति को पूरा भरोसा है कि वैभव तैयार हैं, लेकिन फिर आपके पास संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं. तीनों ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाए हैं. अगर आप चौथा ओपनर लेते हैं तो यशस्वी जायसवाल भी मौजूद हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'वैभव तैयार हैं, लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अभिषेक या संजू में से किसी एक को बाहर करने के लिए ठोस कारण देने होंगे क्योंकि अगर इनमें से किसी एक को ड्रॉप किया जाता है, तो सवाल उठेगा कि फिर सूर्या क्यों बने हुए हैं?'

'इनमें से कोई एक सीरीज में खेलेंगे वैभव'

तो फिर सूर्यवंशी का डेब्यू कब होगा? इस पर उन्होंने कहा, 'यह यूके दौरा हो सकता है या जिम्बाब्वे, लेकिन सबसे बेहतर मंच एशियन गेम्स या घरेलू वेस्टइंडीज सीरीज हो सकती है, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के साथ ओवरलैप कर रही हैं और ऐसे में दो अलग-अलग टी20 स्क्वॉड होंगे. अगर उससे पहले नहीं, तो वैभव इन दोनों में से किसी एक सीरीज में जरूर खेलेंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Video: क्या बबुआ...15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिलकर बोले ईशान किशन, रिएक्शन ने जीता दिल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | सम्राट आए, अपराधी थर-थर कांपे! परमाणु पर डील होगी या जंग?