साउथ अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ बोले- कोहली के कारण टेस्ट क्रिकेट को मिली नई पहचान

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने कहा है कि भारत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) के विकास में अहम भूमिका निभाई है.  उनका साथ ही मानना है कि आने वाले वर्षों में केवल पांच या छह देश खेल के सबसे लंबे प्रारूप को खेल सकते हैं

विज्ञापन
Read Time: 21 mins
साउथ अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कोहली को लेकर कही दिल जीतने वाली बाात

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने कहा है कि भारत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) के विकास में अहम भूमिका निभाई है.  उनका साथ ही मानना है कि आने वाले वर्षों में केवल पांच या छह देश खेल के सबसे लंबे प्रारूप को खेल सकते हैं. स्मिथ का मानना है कि कुछ ही देश इस समय टेस्ट क्रिकेट के विकास में योगदान दे रहे हैं।. स्मिथ ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन ‘स्काई स्पोर्ट्स' पर कहा, ‘‘सिर्फ प्रतिष्ठित देश या बड़े क्रिकेट देश इस समय टेस्ट क्रिकेट में योगदान दे रहे हैं.''

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान 41 वर्षीय स्मिथ को लगता है कि कोहली के नेतृत्व भारत ने ‘वास्तव में टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लिया.' कोहली खेल के सबसे लंबे प्रारूप के समर्थक रहे हैं. उन्होंने कई यादगार टेस्ट जीत के साथ भारत को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया.

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शानदार है कि विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने वास्तव में टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लिया.  लेकिन आपके पास 10, 11, 12, 13 या 14 प्रतिस्पर्धी टीमें नहीं होंगी। आपको इस स्तर पर शायद केवल पांच या छह देश टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखें.''

भारत की दिग्गज महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगी संन्यास, यह मैच होगा आखिरी- सूत्र NDTV

Advertisement

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग में सभी छह टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के मालिकों ने खरीदा है और हाल में लीग के आयुक्त नियुक्त किए गए स्मिथ ने इस निवेश का स्वागत किया जिसकी उन्हें लगता है कि देश के क्रिकेट बोर्ड को ‘सख्त जरूरत है. स्मिथ ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे खेल में एक ऐसा निवेश है जिसकी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को सख्त जरूरत है.'

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों पर दबाव है कि वे इंग्लैंड, भारत के साथ वित्तीय रूप से व्यावहारिक बने रहें और वैश्विक खेल का प्रतिस्पर्धी बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है.'' टी20 लीग के पहले टूर्नामेंट के लिए अपने सभी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने आस्ट्रेलिया में तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेलने का फैसला किया है..

Advertisement

स्मिथ ने कहा, ‘‘पूरे साल के चार हफ्तों के लिए प्राथमिकता लीग होगी। मुझे लगता है कि अगर हमने यह नहीं किया होता तो साउथ अफ्रीकी क्रिकेट शायद आठ से दस खिलाड़ियों को यूएई लीग को खो देता.'

पहली बार शाहरुख खान के साथ मुलाकात में बात नहीं बन सकी थी, केकेआर के नए कोच चंद्रकांत पंडित का खुलासा

*जीत के बाद बाबर आजम की इंग्लिश का बना जमकर मजाक, सोशल मीडिया बोला-सर्फराज भी आपसे बेहतर, video

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Advertisement


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article