Sitanshu Kotak Reveals truth behind Vaibhav Sooryavanshi's debut: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिये तैयार था और टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिये कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था.15 साल 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया.
संजू सैमसन के खराब फॉर्म नहीं, टीम में चुने जाने के बाद से ही वह डेब्यू के लिये तैयार था
कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा ,‘‘ टीम में चुने जाने के बाद से ही वह डेब्यू के लिये तैयार था. ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ.'' उन्होंने कहा ,‘‘हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले, कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है या यह नहीं करना है". कोटक ने कहा कि "नये कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ और हार्दिक पंड्या जैसे हरफनमौला के बिना भारतीय टीम बदलाव के दौर में है ."
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा प्रयास तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंद में बेहतर प्रदर्शन करना है. पिछले विश्व कप से अगले दो साल में होने वाले विश्व कप तक, उससे आगे के स्तर पर कैसे पहुंचा जाये क्योंकि हर टीम प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश में लगी है.''
उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में हम कोई सीरीज नहीं हारे थे, हमने टी20 वर्ल्ड कप , टी20 एशिया कप जीता लेकिन तीन मैच हारने के बाद लोग कहने लगे कि हम हार रहे हैं. यह खेल का स्वभाव है. कई बार बदलाव का दौर होता है. नया कप्तान है, हार्दिक टीम में नहीं है और तीन चार नये खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश है. हारना नहीं चाहिये था लेकिन ऐसा होता है. हमारी टीम का प्रयास प्रदर्शन बेहतर करते रहना है. '
ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने
ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर