Sikandar Raza: रजा ने खूब बरसाए छक्के, फिर भी नहीं रच पाए इतिहास, दुनिया के इन 12 बल्लेबाजों ने एक मैच में लगाए हैं सर्वाधिक सिक्स

Batsman Who Hit Most Sixes in 1 Match of T20: टी20 के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का खास कारनामा सिकंदर रजा नहीं, बल्कि दुनिया के इन 2 बल्लेबाजों के नाम दर्ज है. जाने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के एक मैच में किन 12 बल्लेबाजों ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sikandar Raza

Batsman Who Hit Most Sixes in 1 Match of T20: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी का 12वां मुकाबला बीते कल (23 अक्टूबर 2024) जिम्बाब्वे और गाम्बिया के बीच नैरोबी में खेला गया. जहां जिम्बाब्वे की टीम 290 रनों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के हीरो जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 43 गेंदों का सामना किया. इस बीच 309.30 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 133 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के निकले. जिसके लिए मैच के अंत में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. 

गाम्बिया के खिलाफ जरुर रजा के बल्ले से 15 आतिशी छक्के निकले, लेकिन इसके बावजूद वह टी20 के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज नहीं बन पाए हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का खास रिकॉर्ड संयुक्त रूप से 'द यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल और एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान के नाम दर्ज है. 

Advertisement

बात करें टी20 फॉर्मेट के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों के बारे में तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

Advertisement

18 छक्के - क्रिस गेल - नाबाद 146 रन - रंगपुर राइडर्स - बनाम ढाका डायनामायट्स - 2017
18 छक्के - साहिल चौहान - नाबाद 144 रन - एस्टोनिया - बनाम साइप्रस - 2024
17 छक्के - क्रिस गेल - नाबाद 175 रन - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    - बनाम पुणे वॉरियर्स - 2013
17 छक्के - पुनीत बिष्ट - नाबाद 146 रन - मेघालय - बनाम मिजोरम - 2021
16 छक्के - हजरतुल्लाह जजई - नाबाद 162 रन - अफगानिस्तान - आयरलैंड - 2019
16 छक्के - ग्राहम नेपियर - नाबाद 152 रन - एसेक्स - बनाम ससेक्ट - 2008
16 छक्के - दसुन शनाका - 123 रन - सिंहलीस स्पोर्ट्स क्लब - बनाम सारासेन्स स्पोर्ट्स क्लब - 2016
16 छक्के - फिन एलन - 137 रन - न्यूजीलैंड - बनाम पाकिस्तान - 2024
15 छक्के - क्रिस गेल - नाबाद 151 रन - समरसेट - बनाम केंट - 2015
15 छक्के - श्रेयस अय्यर - 147 रन - मुंबई - बनाम सिक्किम - 2019
15 छक्के - जीशान कुकीखेल - 137 रन - हंगरी - बनाम ऑस्ट्रिया - 2022
15 छक्के - सिकंदर रजा - नाबाद 133 रन - जिम्बाब्वे - बनाम गाम्बिया - 2024 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'दिल को हजार बार रोका', रबाडा के इस क्लीन बोल्ड का VIDEO बार-बार देखने के बावजूद लोगों का नहीं भर रहा मन
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Turkey की National Aerospace Company पर हमला करने वाले आतंकियों का क्या है मक़सद?
Topics mentioned in this article