इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद एयरलाइन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम रूप से कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे. इंडिगो पिछले तीन महीनों से परिचालन और तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही है, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए थे.