गुजरात की फाइनल में हार के गुनहगार: इन 5 खिलाड़ियों ने GT की डुबोई नैया, 'त्रिमूर्ति' भी नहीं कर पाए कमाल

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला. जहां इन पांच बड़े खिलाड़ियों के फ्लॉप होने की वजह से गुजरात टाइटंस का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुजरात की फाइनल में हार के 5 गुनहगार

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद में खेला. जहां बेंगलुरु की टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके बदौलत टीम पांच विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद बात करें उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनकी वजह से जीटी दूसरी बार खिताब को अपने नाम करने से चूक गई, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

शुभमन गिल 

गुजरात टाइटंस के चाहने वालों को फाइनल मुकाबले में भी अपने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 125.00 की स्ट्राइक रेट से 10 रन ही बना पाए. 

साई सुदर्शन  

गिल की तरह ही फाइनल मुकाबले में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का भी हाल बेहाल रहा. बड़े मैच के प्रेशर को वह झेल नहीं पाए. परिणाम यह रहा कि वह भी सस्ते में पवेलियन चलते बने. आउट होने से पूर्व सुदर्शन ने पारी का आगाज करते हुए कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 100.00 की स्ट्राइक रेट से 12 रन ही बना सके. 

जोस बटलर 

जोस बटलर (Jos Buttler) का बल्ला भी फाइनल मुकाबले में बिल्कुल खामोश रहा. पूरे टूर्नामेंट में यहीं त्रिमूर्ति (गिल, सुदर्शन और बटलर) टीम की नैया पार लगाती रही. मगर फाइनल मुकाबले में यह बिल्कुल खामोश रहे. फाइनल मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने कुल 23 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 82.60 की स्टाइक रेट से 19 रन ही बना पाए. 

Advertisement

राहुल तेवतिया 

गुजरात टाइटंस की टीम को राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) से काफी उम्मीदें थी. मगर पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश ही रहा. फाइनल मुकाबले में भी वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 140.00 की स्ट्राइक रेट से सात रन ही बना पाए. 

कगिसो रबाडा ने तीन ओवरों में लूटा दिए 44 रन

पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने वाले अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) फाइनल मुकाबले में कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए. टीम के लिए फाइनल मुकाबले में उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 14.66 की इकॉनमी से 44 रन खर्च डाले. मगर इस दौरान वह देवदत्त पड़िक्कल के रूप में एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- दर्द से कराहते रहे वेंकटेश अय्यर, मगर नहीं छोड़ा हौसला, क्या खेल दी अपने क्रिकेट करियर की यादगार पारी?

Featured Video Of The Day
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या, Firozabad में आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली
Topics mentioned in this article