IND vs PAK, T20 World Cup Press conference Salman Agha: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ब्लॉकबस्टर T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले एक बड़ी अपील की. सलमान अली आगा ने साफ किया कि वह चाहते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच अच्छी भावना से और बिना किसी बेवजह के तनाव के खेला जाए. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान आगा ने हैंडशेक विवाद पर भी रिएक्ट किया. प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से NDTV ने पूछा कि "अगर भारत तैयार हो तो क्या पाकिस्तान उससे हाथ मिलाने को तैयार होगा? आगा ने यह जवाब दिया: "हमें कल पता चल जाएगा."
बता दें कि पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम पिछले तीन मैच से हाथ नहीं मिला रही है. पिछले साल एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपना रही है. वह अबतक कायम है. ऐसे में अब देखना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर भारतीय खिलाड़ी और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं या नहीं. आगा के इस जवाब ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया है. बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ी
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले तो अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, T20I में बना सकते हैं यह World Record
ये भी पढ़ें -T20 World Cup 2026: कोलंबो डायरी; हार्दिक का हैप्पी वैलेंटाइन डे और पाकिस्तान के डगआउट में सांप
बाबर आजम को लेकर क्या बोले
पाकिस्तानी कप्तान आगा ने कहा कि बैटर बाबर आज़म का फ़ॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए चिंता की बात नहीं है, जो भारत के ख़िलाफ़ मैच से पहले है. उन्होंने कहा, "बाबर आज़म हमारे लिए चिंता की बात नहीं है, वह रन बना रहा हैं. उम्मीद है कि वह कल रन बनाकर हमारी मदद करेंगे. हम बैटिंग पोज़िशन में ज़्यादा बदलाव नहीं करना चाहते."
भारत के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना है
पाक कप्तान ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि उनकी टीम ने तैयारी के लिए बहुत मेहनत की है, और बढ़त हासिल करने की उम्मीद में लोकल हालात से खुद को परिचित किया है. हमने अच्छी तरह से एडजस्ट कर लिया है. हम पिच को जानते हैं. अगर इससे हमें मदद मिलती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी. हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है."














