IPL 2026: बुमराह को पड़ रहे छक्के पर छक्के, पर बिहार के लाल की गेंद पर कोई जड़ नहीं पा रहा सिक्स, कौन है वह?

IPL 2026 में अबतक एक दर्जन गेंदबाज ऐसे हैं जिनकी इकॉनमी 8.0 से कम है. बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन अपना पहला आईपीएल खेलते हुए भी इस लिस्ट में टॉप 6 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Sakib Hussain

आईपीएल 2026 में सभी टीम के बैटर्स ने बाउंड्रीज़ की भरमार लगा दी है. इस सीजन 74 में से 32 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें बल्लेबाजों ने 550 से ज़्यादा छक्के और तकरीबन 1000 चौके लगा चुके हैं. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोफ्रा आर्चर, कागिसो रबाडा और सुनील नरेन से लेकर मो. शमी जैसे दर्जनों दिग्गज गेंदबाज़ों को बल्लेबाज़ों ने नहीं बख्शा है. लेकिन कुछ गेंदबाज़ इनके बीच भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. इन गेंदबाज़ों ने अपनी स्पीड, स्पिन, लाइन-लेंथ, वैरिएशन और चतुराई से इन हालात में भी बैटर्स पर अंकुश बनाये रखा है. IPL के गेंदबाज़ों की फ़ेहरिस्त में कई ऐसे धुरंधर हैं जिनकी इकॉनमी 8 से कम है. 

IPL 2026 के कामयाब गेंदबोज़ों में से एक गेंदबाज़-बिहार के गोपालगंज के 22 साल साकिब हुसैन ने तो पहले तीन मैचों में अपनी गेंदों पर एक भी छक्का नहीं पड़ने दिया. साकिब के मेन्टॉर और कोच रहे रॉबिन सिंह कहते हैं, 'साकिब जितने मेहनती हैं उतने ही चतुर भी हैं. उन्हें बल्लेबाज़ों की अच्छी समझ है. ये बड़ी बात है कि पहले तीन मैचों में उन्हें छक्का भी नहीं पड़ा है, तीनों मैचों में उन्होंने विकेट भी चटकाये हैं और अपनी इकॉनमी भी बना कर रखी है.'

गोपालगंज एक्सप्रेस को नहीं पड़ा है एक भी छक्का, इकॉनमी भी 8 से कम 

साकिब हुसैन को हैदराबाद के लिए राजस्थान के ख़िलाफ़ 13 अप्रैल को डेब्यू करने का मौक़ा मिला. जिस मैच में हैदराबाद के लिए खेलते हुए नागपुर के प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट समेत कुल चार विकेट झटके, उसी मैच में बिहार के गोपालगंज ज़िले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इंडियन प्रीमियर लीग- IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलते हुए 4 ओवरों में सिर्फ़ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए. यशस्वी जायसवाल से लेकर डोनोवान फरेरा, जोफ़्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी साकिब के पहले चार शिकार बने.

साकिब हुसैन ने राजस्थान के ख़िलाफ़ अपने पहले मैच में 24 रन खर्चे, 4 विकेट झटके और 14 डॉट गेंदें डालीं. दूसरे मैच में दिल्ली के ख़िलाफ़ उन्होंने 29 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया, 8 डॉट गेंदें डालीं. जबकि, तीसरे मैच में चेन्नई के ख़िलाफ़ उन्होंने 32 रन खर्चे और 8 गेंदें डालते हुए 1 विकेट अपने नाम किया.

Advertisement

साकिब हुसैन का प्रदर्शन
                

ओवररनविकेट इकॉनमीडॉट गेंद
बनाम राजस्थान42546.014
बनाम दिल्ली42917.258
बनाम चेन्नई43218.05

 8 से कम की इकॉनमी, चुनिंदा किफ़ायती गेंदबाज

IPL 2026 में अबतक एक दर्जन गेंदबाज़ ऐसे हैं जिनकी इकॉनमी 8.0 से कम है. बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन अपना पहला आईपीएल खेलते हुए भी इस लिस्ट में टॉप 6 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. मुंबई इंडियंस की खोज अश्वनि कुमार इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. जबकि, राजस्थान के यश राज पुनिया-दूसरे, रविंद्र जडेजा तीसरे, लखनऊ के मोहसिन ख़ान चौथे, कोलकाता के सुनील नरेन पांचवें और हैदराबाद के साकिब हुसैन छठे नंबर पर आते हैं. 

IPL 2026: बेस्ट इकॉनमी वाले टॉप 6 गेंदबाज़  

रैंकखिलाड़ीटीमइकॉनमीविकेट 
1अश्वनि कुमारमुंबई6.04
2यश राज पुनियाराजस्थान6.251
3रवींद्र जडेजाराजस्थान    6.505
4मोहसिन ख़ानलखनऊ6.584
5सुनील नरेन कोलकाता 6.826
6साकिब हुसैनहैदराबाद 7.086

साकिब की प्रेरणा भरी कहानी वायरल, मां ने जेवर बेचकर खरीदे जूते

इन दिनों साकिब हुसैन का नाइट राइडर्स के साथ का एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हुआ जिसमें उनके संघर्ष से कामयाबी की प्रेरणा भरी कहानी सामने आई है. इस वीडियो में वो कहते हैं, "10,000-15000 रुपये का स्पाइक आता है तो पहले कहां से ले पाता." 

Advertisement

इसी वीडियो में साकिब ये भी कहते हैं, 'मेरे पिता किसान हैं और उनके पैर में चोट है. मैं आर्मी में जाना चाहता था.' साकिब बताते हैं, 'मैं टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था. उससे पैसे कमाता था.' साकिब की मां बताती हैं, 'एक दिन वो घर आकर रोने लगा कि कैसे जूते-स्पाइक्स खरीदूं. फिर मैंने जेवर बेचकर उसके लिए स्पाइक्स खरीदे.' साकिब कहते हैं, 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैंने 4 विकेट लिए थे. मैंने आईपीएल के लिए कई ट्रायल्स दिये थे. मेरे कोच रॉबिन सिंह ने बताया कि मेरा नाम आया है, तो भरोसा ही नहीं हुआ.'

यह भी पढ़ें- LSG vs RR: एक और हार से टूटे ऋषभ पंत, मैदान पर जाकर टीम के मालिक संजीव गोयनका ने लगाया गले से, जीता दिल

Featured Video Of The Day
Iran VS America :Tehran की सड़कों पर तबाही का सामान! Iran का अमेरिका को खुला चैलेंज | Missile Show
Topics mentioned in this article