"तुम चिंता मत करो, हमेशा ही मुंबई इंडियंस में रहोगे " सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

आपको बता दें इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर( Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. पिछली बार उनको मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रूपयों में खरीदा था

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
इस बार एक बोली उनके लिए गुजरात टाइटंस ने भी लगाई थी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अर्जुन तेंदुलकर
  • लोगों ने उनकी इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखे कॉमेंट
  • मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रूपयों में खरीदा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दो दिन तक चला आईपीएल ऑक्शन (Ipl Auction 2022) बेंगलौर में समाप्त हो चुका है. खिलाड़ियों के चयन को लेकर मुंबई इंडियंस (MI) की जहां एक तरफ जमकर तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ द ग्रेट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को 30 लाख रूपयों में खरीदने पर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. यह लगातार दूसरा मौका है जब ऑक्शन में अर्जुन पर मुंबई ने बोली लगाई, लेकिन ऑक्शन में बिकने के बाद अर्जुन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

यह पढ़ें- DRS लेते टाइम हुआ ड्रामा, "मैं बोल रहा हूं ना दो आवाज आई है", स्टंप माइक पर सब सुनाई दे रहा था, देखिए VIDEO

सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिजम की बात कहकर अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल कर रहे हैं. ऑक्शन के बिल्कुल आखिरी क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. आपको बता दें इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर( Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. पिछली बार उनको मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रूपयों में खरीदा था. इस बार बोली के दौरान एक बोली उनके लिए गुजरात टाइटंस ने भी लगाई थी. गुजरात टाइटंस की बोली को देखर मुंबई इंडियंस ऑक्शन में बैठी टीम अपनी हंसी नहीं रोक पाई थी. बस इसके बाद जैसे ही मुंबई ने अगली बोली लगाई तो किसी भी टीम ने आगे उनके  लिए अपना पैडल नहीं उठाया और 30 लाख में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा लिया. 

यह भी पढ़ें- क्या IPL Auction में हो गई है सचमुच बड़ी गलती, VIDEO में देखिए कैसे खलील अहमद को दिल्ली नहीं मुंबई इंडियंस ने खरीदा था

MI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर मुंबई को थैंक्स बोल रहे हैं. फैंस ने कॉमेंट के जरिए जमकर उन्हें ट्रोल किया है. किसी लिखा है कि "तुम्हें अपने पापा का थैंक्स बोलना  चाहिए". एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो सेव करके रख लो अगली बार भी यही वीडियो काम आयगा. एक अन्य यूजर ने लिखा है तुम चिंता मत करो तुम हमेशा ही मुंबई इंडियंस में रहोगे हां, वो अलग बात है कि वे तुम्हें खिलाए ना". एक यूजर ने लिखा है "अगर मुंबई इंडियंस अगली बिड ना लगाती तो तू अभी तक फाफड़ा जलेबी खा  रहा होता". 

Advertisement

IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?

Featured Video Of The Day
Jammu: उफनती हुई चिनाब नदी में बह रहे BSF Sub-Inspector की लोगों ने बचाई जान | floods