KKR IPL Final: "गेंदबाजों ने जो...", केकेआर के चैंपियन बनने पर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन वायरल

KKR in IPL 2024: केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी, अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलायी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
KKR in IPL 2024:

Sachin Tendulkar reaction viral: केकेआर ने फाइनल में शानदार परफॉर्मेंस किया और आईपीएल खिताब को तीसरी बार जीतने में सफलता हासिल की. केकेआर की जीत में गेंदबाजों ने अहम किरदार निभाया जिसके कारण विरोधी टीम केवल 113 रन ही बना सकी थी. जिसके बाद केकेआर ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बता दें कि केकेआर के चैंपियन बनने के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और अपनी राय लिखी, सचिन ने केकेआर की जीत का असली हीरों गेंदबाजों को करार दिया है. 

सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पोस्ट लिखा, "क्या लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है केकेआर ने..उनके बल्लेबाजों ने सीजन की धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन टूर्नामेंट के बाद के चरणों में गेंदबाजों ने अपना असर दिखाया. वो ही केंद्र में रहे. फाइनल में उनके सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, विकेट लिए और रन चेज़ को आसान बना दिया. फ्रेंचाइजी के लिए तीसरी ट्रॉफी जीतने पर सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई. गंभीर और शाहरुख. हैदराबाद, जिन्होंने पिछले 2 महीनों में अक्सर अपना जलवा बिखेरा, लेकिन फाइनल में जीत हासिल नहीं कर पाए. "
 

केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी, अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलायी. "कोरबो, लोड़बो, जीतबो' की सोच रखने वाली केकेआर इस तरह इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (पांच) और मुंबई इंडियंस (पांच) के बाद तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी। केकेआर चौथी बार फाइनल में पहुंची है और तीन बार चमचमाती ट्राफी उठाने में सफल रही.

Advertisement

गंभीर के अलावा मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल के 17वें चरण का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी जो जानते हैं कि रणजी ट्राफियां कैसे जीती जाती हैं. 

इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ा गयी और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर हो गयी, यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी रहा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE