"वह आपकी दुनिया को...", विराट कोहली के दूसरी बार पिता बनने पर सचिन तेंदुलकर ने दी खास तरह से बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

Anushka Sharma, Virat Kohli , baby boy, Akaay, विराट कोहली और उनकी वाइफ पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli, Anushka Sharma) को पुत्ररत्न (Akaay) की प्राप्ति हुई है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Akaay Kohli, दूसरी बार पिता बने विराट कोहली

Virat Kohli, Anushka Sharma Welcome Akaay : विराट कोहली और उनकी वाइफ पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli, Anushka Sharma) को पुत्ररत्न (Akaay) की प्राप्ति हुई है. उनकी पत्नी ने 15 फरवरी को पुत्र को जन्म दिया. कोहली और अनुष्का पहले से ही तीन साल की बेटी वामिका के माता-पिता हैं. कोहली ने इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में जानकारी दी,"अत्यधिक खुशी और प्यार के साथ हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने इस दुनिया में अपने बेटे और वामिका के छोटे भाई अकाय का स्वागत किया, अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें."

यह भी पढ़ें: 

क्या होता है अकाय का मतलब

एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे! पारी की घोषणा के बाद सरफराज खान ने जो किया उसने फैंस को बनाया दीवाना, Video

विराट कोहली के इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और क्रिकेटर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी खास मैसेज लिखकर कोहली और अनुष्का को बधाई दी है. सचिन  (Sachin Tendulkar reaction viral) ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, " आपको परिवार में एक अनमोल सदस्य 'अकाय' के आगमन पर विराट औऱ अनुष्का को बधाई. जैसे उनका नाम खुशियों से भरा है, वैसे ही वह आपकी दुनिया को अंतहीन खुशी और हंसी से भर देगा. यहां उन रोमांचों और यादों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप हमेशा संजोकर रखेंगे.. दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे चैंप." सचिन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

सचिन के अलावा कई दिग्गजों ने पोस्ट शेयर कर कोहली और अनुष्का को बधाई दी है. आरसीबी की ओर से भी खास पोस्ट शेयर किया गया है. 

Advertisement

बता दें कि कोहली  ने निजी कारणों का हवाला देकर इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट  सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. वहीं, कुछ दिन पहले एबी डिविलियर्स ने पहले ही घोषणा की थी कि कोहली पिता बनने वाले हैं, जिसके कारण ही उन्होंने टेस्ट सीरीज न खेलने का फैसला किया था. हालांकि एबी ने फिर बाद में इस खबर को गलत भी बताया था. 

Featured Video Of The Day
Crime: प्रेमिका की लाश को काटकर फ्रिज में छिपाया! विशाखापट्टनम में Shraddha Walkar Murder जैसा कांड!
Topics mentioned in this article