Kohli-Rohit Vs Gautam Gambhir: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी का आगाज होने वाला है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलकर भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत करेगी. लेकिन इस बीच एक ऐसी बात आई है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल, वनडे फ़ॉर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं ने स्थिति को मुश्किल बना दिया है. अब खबर है कि टीम के कुछ 'सीनियर खिलाड़ियों' ने गंभीर को दरकिनार करते हुए, 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपने भविष्य के बारे में सीधे बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से स्पष्ट जानकारी मांग की है. बता दें कि जब से रोहित और कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लिया है, तब से 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी स्थिति और योजनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि गौतम गंभीर के नजरिए और सिलेक्शन कमिटी की मांगों ने इन दोनों खिलाड़ियों के बदलाव में अहम भूमिका निभाई.
गंभीर बनाम सीनियर खिलाड़ी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बीच अभी भी तालमेल नहीं बन पाया है. फिलहाल, ये सीनियर खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर सीधे BCCI के बड़े अधिकारियों के संपर्क में हैं, जिससे गंभीर और सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख अजीत अगरकर मुश्किल स्थिति में आ गए हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम प्रबंधन और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बीच कई मुद्दों पर अभी पूरी सहमति नहीं बन पाई है
कोहली के बयान से मची थी हलचल
दरअसल, आईपीएल 2026 के दौरान कोहली ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि वह अपने करियर में उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां पर अब उन्हें खूद को साबित करने की जरूरत नहीं है. दूसरी ओर रोहित शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव किया है. रोहित ने अपने खेलने के स्टाइल को बदलकर दिखाया है कि वह वनडे में भी काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं.
चयनकर्ता के सामने चुनौती
अब जब 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है. उससे पहले सीनियर खिलाड़ी और कोच के बीच सबकुछ ठीक न होना यकीनन चयनकर्ताओं को परेशानी में डाल दिया है. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट अब जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश में है.
ये भी पढ़ें- 6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर vs वैभव सूर्यवंशी, भारत A डेब्यू में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन ? जानें