रिकी पोंटिंग ने कर दी भविष्यवाणी, शमी, राहुल, मैक्सवेल नहीं, आईपीएल 2025 की नीलामी में यह खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा

Ricky Ponting Predictions Rishabh Pant: रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी करते हुए उस क्रिकेटर का नाम बताया है जो आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगा बिक सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ricky Ponting

Ricky Ponting Predictions About Rishabh Pant: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो गया है. आईपीएल के 18वें सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान ऋषभ पंत का चुनाव नहीं किया है. जिसके बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. 

कयासों के दौर के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि आगामी ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले हैं. 

@sujeetsuman1991 नाम के एक फैंस ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, ''मुझे लगता है कि नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं. क्योंकि वह एक विकेटकीपर के साथ-साथ लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज और कप्तान बनने की काबिलियत रखते हैं.''

Advertisement

पिछले 9 सालों से दिल्ली की टीम का हिस्सा थे पंत 

ऋषभ पंत पिछले 9 सालों से दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अहम हिस्सा थे. प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने पहली बार साल 2016 में एंट्री ली थी. तब से वह दिल्ली के लिए ही शिरकत कर रहे थे. 

हालांकि, अब उनका डीसी के साथ सफर खत्म हो चुका है. उम्मीद है आगामी सीजन में वह किसी नई टीम की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे. 

Advertisement

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर 

बात करें ऋषभ पंत के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 111 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 110 पारियों में 35.31 की औसत से 3284 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 18 अर्धशतक दर्ज है. यहां उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: पहले आईपीएल में लगी लॉटरी, अब युवा स्टार ने ऑस्ट्रेलिया की निकाली हेकड़ी, देखें 8.50 करोड़ वाला रिएक्शन

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait पर Donald Trump ने दिया ईरान को अल्टीमेटम | Iran War News |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article