कोरबो है, लोरबो है, लेकिन मुझे नहीं लगता की जीतबो है', केकेआर को लेकर अश्विन ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin Big Statement: रविचंद्रन अश्विन ने केकेआर की टीम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि केकेआर की टीम में आईपीएल 2026 के खिताब को जीतने की क्षमता नजर नहीं आती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin Big Statement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज हो, उससे पहले देश के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि केकेआर की टीम में आईपीएल 2026 के खिताब को जीतने की क्षमता नजर नहीं आ रही है. तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम ने 2024 में ट्रॉफी उठाने के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ बैक रूम स्टाफ में काफी बदलाव किए हैं. 

आगामी सीजन में केकेआर की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'कोरबो है, लोरबो है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जीतबो है. केकेआर ने तीन बार खिताब जीता है. दो बार गौतम गंभीर की कप्तानी में और एक बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में. अब जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो श्रेयस अय्यर के साथ आपके पास क्वालीफाई करने का मौका था, लेकिन वह अवसर दूसरी टीम ले गई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी प्रेरणादायक रही है. केकेआर का नुकसान पीबीकेएस के लिए लाभप्रद  साबित हुआ है.'

अश्विन ने कहा, 'नीलामी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद मैंने कहा था कि केकेआर की गेंदबाजी काफी मजबूत है, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान अब टीम में नहीं हैं. पथिराना चोटिल हैं और हर्षित राणा बाहर हो चुके हैं. केकेआर को ब्लेसिंग मुजरबानी का साथ मिला है. जिसके लिए मैं खुश हूं. क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत की है. मैं उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं. मगर इतने खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद किसी को तो जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी. मुझे कोई ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आता है जो यह जिम्मेदारी उठा सके.'

यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR की खत्म नहीं हो रही मुसीबतें, हर्षित राणा और पथिराना के बाद इस गेंदबाज ने भी छोड़ा साथ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | जंग के बीच ट्रंप फायर, NATO को कहा 'कायर'! Trump | US | War BREAKING
Topics mentioned in this article