हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धौलाधार पहाड़ियों में मार्च महीने में भी भारी बर्फबारी हुई है. कांगड़ा के मां हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट नवरात्रों से पहले 15 मार्च को खोल दिए जाते हैं. इस साल मंदिर के कपाट खुलने के बाद बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने से रोकने की अपील की गई.