राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 10 के बाद 91/1 राजस्थान| एक शानदार बेस तैयार हो चुका है एक बड़े स्कोर के लिए|

9.5 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार धीमी गति की गेंद को संजू को पूरी तरह से बीट कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ते हुए बॉल कीपर के दस्तानों में निकल गई|


9.4 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला एक रन के लिए|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! कदाकेदार शॉट| इस पुल शॉट के साथ लुईस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| ज़बरदस्त पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| अपने शादर फॉर्म को यहाँ पर जारी रखते हुए| पटकी हुई गेंद पर काफी तेज़ी के साथ पुल कर दिया था|

9.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा, अपनी टीम के लिए 4 चार बचाया|

बोलिंग चेंज!! हर्शल पटेल को कोहली ने थमाई है गेंद..

8.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|

8.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

8.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! डैन ने दिलाई टीम को वो ब्रेक थ्रू जिसकी सख्त दरकार थी| सिराज ने मिड ऑफ़ पर नहीं की कोई ग़लती और पकड़ा एक आसान सा कैच अपने चेस्ट हाईट पर| 31 रनों की यशस्वी की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| स्लॉट में थी ऑफ़ स्दत्म्प पर ये गेंद जिसे मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारने गए लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| हवा में तो गई ये गेंद लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| अब यहाँ से बैंगलोर के पास वापसी करने का मौका| 77/1 राजस्थान|

8.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओवर कवर्स!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन शॉट, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ जायसवाल|  किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

7.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर लुईस ने पुल लगाकर 2 रन तेज़ी से बटोरा|

7.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

7.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को पंच करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी|

7.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन लिया|

7.1 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

6.6 ओवर (4 रन) एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| कलात्मक क्रिकेट खेलते हुए नज़र आये हैं ये भारतीय युवा बल्लेबाज़| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर गेंद को मारा और चार रन बटोरे|

6.5 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! मिस हिट हुई लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| सिंगल मिला| छोटी गेंद को पुल लगाने गए थे और शॉट खेलते वक़्त लेट हो गए| बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ यहाँ पर|

6.4 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका था यहाँ पर अगर गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगती तो| आगे डाली गई गेंद ऑफ साइड की ओर खेलकर रन लेने गए| फील्डर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई लेग साइड की ओर गई| एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका! रूम बनाया अपने लिए और पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से गेंद को कट किया| धीमी गति की बॉल थी इस वजह से संपर्क हो गया| चार रन मिले|

6.2 ओवर (1 रन) कट किया इस बार बॉल को कवर्स की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

6.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से डैन ने की है अपने ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ को गति नहीं दी, कट लगाने गए और बीट हुए|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 56/0 राजस्थान| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर राजस्थान के खब्बू बल्लेबाजों द्वारा| लुईस और यशस्वी ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 56 रन जोड़े और विपक्षी कप्तान को लगातार बोलिंग चेंज के लिए मजबूर कर दिया| अब सैमसन एंड कम्पनी चाहेंगी कि इसे आगे लेकर जाना होगा ताकि इस छोटे मैदान पर एक बड़ा स्कोर लगाया जा सके|

5.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

5.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट