Pakistan vs Australia, 3rd T20I Live Streaming: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जब रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने होंगे कंगारू टीम की कोशिश जीत के साथ क्लीन स्वीप से बचने की होगी. 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है और दोनों की कोशिश जीत के साथ वर्ल्ड कप में जाने की होगी. ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले मैच में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, तो दूसरे मैच में 90 रन से.
पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब जबरदस्त फॉर्म में हैं. पहले मुकाबले में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कहर बरपाया था. बैटिंग करते हुए उन्होंने 22 गेंदों में 40 रन ठोके थे फिर 2 विकेट भी झटके थे. जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 23 रन बनाए थे और 1 विकेट लिया था. वहीं पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने 76 रनों की पारी खेली थी.
ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल है कि कैमरून ग्रीन के अलावा उसके किसी भी खिलाड़ी ने प्रभावित नहीं किया है. ऐसे में देखना मजेदार होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप से बच पाती है.
दूसरे टी20 में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श ने माना था कि पाकिस्तान ने उन्होंने दो मैचों में हर क्षेत्र में मात दी थी. मार्श ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा था,"पाकिस्तान ने पहले दो मैचों में हमें मात दी. तो, उम्मीद है कि हम कल इसे पलट देंगे. आज से पहले यह सीरीज़ अभी भी ज़िंदा थी. जैसा कि मैंने कहा, पाकिस्तान ने निश्चित रूप से हमें मात दी."
मार्श ने आगे कहा,"जब आप हारते हैं, तो हमेशा कुछ अच्छे सबक मिलते हैं. और उम्मीद है कि हम उन्हें कल और आगे लागू कर पाएंगे. उन्होंने पावरप्ले में हम पर बहुत दबाव डाला. यह शायद 160-170 रन की विकेट थी. तो, जिस तरह से वे खेले, उसके लिए उन्हें शाबाशी. हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि ऐसे रन चेज़ में पार्टनरशिप बहुत ज़रूरी होती है. हम आज ऐसा नहीं कर पाए. तो, जैसा कि मैंने कहा, कुछ बहुत अच्छे सबक मिले."
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच कब होगा?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच रविवार 1 फरवरी को होगा.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच कहां होगा?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में होगा.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच किस समय शुरू होगा?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच शाम 4:30 बजे IST पर शुरू होगा. मैच का टॉस शाम 4:00 बजे IST पर होगा.
कौन से टीवी चैनल पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरे T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाएंगे?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच भारत में टीवी पर लाइव नहीं दिखाया जाएगा.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स टीवी यूट्यूब चैनल पर होगी.
यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने BBL में काटा गदर फिर भी नहीं मिली ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह, अब रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान














