बिहटा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंची महिला दरोगा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. महिला दरोगा श्वेता कुमारी विवाद के दौरान युवक को धमकाते हुए और थप्पड़ मारते हुए नजर आईं.