लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रेस्टोरेंट कर्मी अंशु कश्यप ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. अंशु ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह चोरी के आरोप से आहत होकर यह कदम उठा रहा है. सुसाइड नोट में अंशु ने अपनी मां का ख्याल रखने और खुद को चोर न मानने का अनुरोध किया है.