IND vs PAK, U19 World Cup: भारत ने बनाए 252, पाकिस्तान को इतने ओवरों में हासिल करना होगा लक्ष्य, ऐसा है पूरा समीकरण

India and Pakistan Semi Final Equation: भारतीय टीम अगर पाकिस्तान को 33.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करने से रोक लेती है तो वह हार के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India and Pakistan Semi Final Equation, U19 World Cup
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में पाकिस्तान को 253 रनों का लक्ष्य दिया है.
  • भारतीय टीम को पाकिस्तान को 33.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करने से रोकना होगा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए.
  • वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 47 रन की अच्छी साझेदारी की थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs PAK, U19 World Cup:भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 में पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम अगर पाकिस्तान को 33.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करने से रोक लेती है तो वह हार के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. हालांकि, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहेगी. लेकिन टीम इंडिया की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने इसके बाद इसी स्कोर पर कप्तान आयुष और एरोन जॉर्ज के भी विकेट गंवाए. टीम इंडिया मुश्किल में थी और उसने 47 पर 3 विकेट खो दिए थे. 

इसके बाद वेदांत और विहान ने चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकालने का प्रयास किया. पिछले मैच के शतकवीर विहान से फैंस को उम्मीदें थीं, लेकिन वो क्रीज पर पांव जमाने के बाद पवेलियन लौटे. विहान 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए विकेटकीप अभिज्ञान कुंड्डू भी कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर लौटे. वेदांत एक छोर संभाले हुए थे और उन्होंने अर्द्धशतक जड़ा. लेकिन एक फुलटॉस गेंद पर भी वो गच्चा खा गए और 68 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. अंत में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने तेजी से 50 रन जोड़े और भारत का स्कोर 250 पार पहुंचाया. 

अगर पाकिस्तान 33.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. लेकिन पाकिस्तान 253 का लक्ष्य इतने ओवर में हासिल नहीं कर पाया, तो वह मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल से चूक जाएगा. दूसरी तरफ भारतीय टीम है, जिसकी कोशिश पाकिस्तान को यह लक्ष्य हासिल नहीं करने देने की होगी.

यह भी पढ़ें: ईशान किशन का T20 में WORLD RECORD, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें: Video: पहले पाकिस्तान ने फील्डिंग में कटाई नाक, फिर ऐसे लिया वैभव सूर्यवंशी का विकेट, यकीन नहीं होगा

Featured Video Of The Day
Union Budget 2026: Opposition के Reaction पर Ravishankar Prasad ने क्या कुछ कहा? |Nirmala Sitharaman
Topics mentioned in this article