वैभव सूर्यवंशी नहीं, अजय जडेजा ने इस खिलाड़ी को बताया विश्व क्रिकेट का ओरिजिनल 'बेबी बॉस'

Ajay Jadeja react on Abhishek Sharma: पहले टी-20 मैच के बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट प 189 रन बनाए जिसमें अभिषेक के 59 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर के 68 रन दर्ज रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ajay Jadeja lauds Abhishek Sharma: अजेय जडेजा का बड़ा बयान

Ajay Jadeja on Abhishek Sharma: भारत के पूर्व दिग्गज अजेय जडेजा ने अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी को लेकर बात की है और अभिषेक को टीम इंडिया का पुराना 'बॉस बेबी' करार दिया है.  सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज ने अभिषेक शर्मा की पारी की तारीफ की की है. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक ने 24 गेंद पर 59 रन की पारी खेली, अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाने का कमाल किया. अभिषेक की पारी को लेकर जडेजा ने कहा, "हम 'बॉस बेबी' के बारे में बात कर रहे थे..अभिषेक हमारा पुराना 'बॉस बेबी' ही है. जब से वह आया है, उसका खेलने का अंदाज वैसा ही रहा है. अच्छी बात यह है कि उसके अंदाज में कोई बदलाव नहीं आया है. उसकी बैटिंग में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह चौके-छक्के मारने के लिए जोर लगा रहा है. उसका फ्लो बहुत अच्छा है." 

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "अटैकिंग खिलाड़ी आम तौर पर एक ही दिशा में खेलते हैं. कोई ऑफ साइड पर बहुत अच्छा खेलता है, तो कोई ऑन साइड पर. उसकी हिटिंग की क्षमता डीप पॉइंट से लेकर फाइन लेग तक है. इसलिए गेंदबाजों के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाता है, और शायद इसी वजह से वह सफल है."

अपने जमाने में विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाने गए जडेजा ने कहा, "कोई भी खिलाड़ी जीरो पर आउट हो सकता है, लेकिन जब वह रन बनाता है, तो उसे कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता या वह शॉट खेलने में नाकाम नहीं होता. कभी-कभार ऐसा हो सकता है. जब भी वह खेलता है, तो एक फ्लो में खेलता है. उसने लगभग 40 मैचों में 100 छक्के मारे हैं, और उनमें से 7 बार वह ज़ीरो पर आउट हुआ है."

बता दें कि अभिषेक गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले वाले बल्लेबाज भी बने, इस बारे में अजय जडेजा ने कहा, "अगर हम उस आंकड़े को देखें, तो उसने लगभग 35 पारियों में 100 छक्के मारे हैं, जिसका मतलब है कि उसने हर पारी में औसतन लगभग तीन छक्के मारे हैं,  बहुत कम खिलाड़ियों के पास ऐसा रिकॉर्ड होगा. उसने तब छक्का मारा जब दो खिलाड़ी आउट हो चुके थे, और टीम दो मैच हारकर आई थी. ऐसा नहीं है कि वह किसी खास गेंदबाज को ही मारता है.  जो भी गेंदबाजr करता है, वह उसे मारता हैं."

Advertisement

पहले टी-20 मैच के बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट प 189 रन बनाए जिसमें अभिषेक के 59 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर के 68 रन दर्ज रहे. इसके बाद बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया. आखिर में इस मैच को रद्द कर दिया गया. अब सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
चंदा चोरी को लेकर अयोध्या के वकील सड़कों पर, कर डाली बड़ी मांग!
Topics mentioned in this article
Abhishek Sharma
England Vs India 2026
Ajay Jadeja
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket