गौतम गंभीर नहीं..सिलेक्टर्स के साथ हुई थी मेरी बात, तब जाकर श्रेयस अय्यर बने टी-20 कप्तान, रिकी पोंटिंग ने बताया

फरवरी 2024 में घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाने के कारण बीसीसीआई ने अय्यर और झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया था. उस समय अय्यर का भविष्य धुंधला नजर आने लगा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shreyas Iyer बने कप्तान

Ricky Ponting on Shreyas Iyer : टीम को कोच गौतम गंभीर नहीं बल्कि रिकी पोंटिंग के साथ हुई बातचीत के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाने का फैसला किया था. इस बात का खुलासा खुद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया है. उन्होंने कहा कि, भारतीय चयनकर्ताओं के साथ अय्यर को लेकर मेरी बातचीत हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए पोंटिंग ने इस बारे में अपनी राय दी. बता दें कि अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हैं और पोंटिंग इस टीम के कोच हैं. 

पोंटिंग ने अय्यर के कप्तान बनने पर कहा, "मैं ही इस रोल के लिए उनकी वकालत करता रहा हूं और भारतीय सेलेक्टर्स से कहता रहा हूं कि अगर वे उन्हें मौका देते हैं, तो निराशा होगी. जैसा कि मैंने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है. यह लंबे समय से उनकी कड़ी मेहनत की शानदार पहचान है, और मुझे यकीन है कि वह भारत के कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा काम करेंगे."

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस बारे में आगे कहा, "अय्यर निश्चित रूप से अब एक बेहतर कप्तान और बेहतर लीडर हैं, और शायद अब ज्यादा समझदार और हर तरह से बेहतर इंसान भी हैं..तो हां, मुझे लगता है कि यह उन्हें मिली एक बड़ी पहचान है...वह बहुत अच्छा काम करेंगे. और जब आप दूसरे दावेदारों के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें पूरा श्रेय जाता है कि वह अब कप्तान हैं, क्योंकि भारत में कई और बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं. हम जानते हैं कि मौजूदा भारतीय टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं. और इस  टीम ने पिछले कुछ सालों में बहुत सफलता भी हासिल की है. इसलिए उन्हें कप्तान बनाना, मेरे हिसाब से एक बड़ी पहचान और बहुत अच्छा इनाम है.

रिकी पोंटिंग के कारण बदला श्रेयस अय्यर का करियर

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग भी इस बदलाव के साक्षी रहे हैं. पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में अय्यर के साथ लंबे समय तक काम किया है. पोंटिंग ने आईपीएल 2026 के दौरान कहा था, ‘‘अय्यर आज अपने पूरे करियर के सबसे परिपक्व खिलाड़ी हैं. वह अपने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हैं. जीवन और करियर के ऐसे मुकाम पर हैं जहां अगर उन्हें कप्तानी मिले, तो वह उसका भरपूर फायदा उठाएंगे.'' यह प्रशंसा यूं ही नहीं थी.पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अय्यर ने 2025 में 604 और 2026 में 498 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 50 से ऊपर रहा, जबकि उन्होंने 11 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Featured Video Of The Day
फिर बढ़े LPG के दाम, जानें आपके शहर में कितना रेट?
Topics mentioned in this article