थाला होंगे और नहीं भी: धोनी का 2 मिनट वाला नया अवतार, टॉप 10 क्रिकेट ब्रांड एंबेसडर में कितने नंबर पर माही?

नये विज्ञापन में धोनी 2 मिनट के एपिसोड के जरिये ड्रामा, रोमांस, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी के लिए टीवी-ब्रैंड अंबैसडर बनते दिख रहे हैं. काउबॉय स्टाइल में एमएसडी का ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MS Dhoni

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का रंग पीला हो गया है. चेन्नई के फैंस का 'Yellow Sea (पीला समंदर)' असम के गुवाहाटी शहर को निगलता दिख रहा है. IPL 2026 के चेन्नई के पहले मैच से पहले पूरे शहर और  ACA स्टेडियम/बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ पीला सैलाब उमड़ पड़ा है. इस स्टेडियम की क्षमता तकरीबन 45,000 की है, लेकिन लगता है पूरा शहर मैच देखने स्टेडियम का रुख कर रहा है. धोनी के 7 नंबर की जर्सी यहां भी पांच बार के चैंपियन कप्तान की यादें ताजा कर रही हैं और, ये आलम तब है जब धोनी करीब दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हैं. वैसे टी20 वर्ल्ड कप की कामयाबी के बाद संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार्स भी क्राउड-पुलर का काम कर रहे हैं और दर्शकों को स्टेडियम तक खींच लाए हैं. 

2 मिनट के एपिसोड, छोटे शहर का बड़ा ब्रैंड 

पूर्व कप्तान धोनी का नाम एक और नये ब्रैंड से जुड़ गया है. 44 की उम्र और अब बेहद कम क्रिकेट खेलने के बावजूद धोनी का नाम भारत के टॉप 10 ब्रैंड वैल्यु रखने वाले स्टार्स में आता है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद टॉप 3 ब्रैंड वैल्यु वाले क्रिकेट स्टार्स में गिने जाते हैं. खुद छोटे शहर रांची से आने वाले एमएस धोनी छोटे शहर के एक स्टार्टअप AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लैटफ़ॉर्म- कुकू (कुकू) से जुड़ गए हैं. इसके ताजा विज्ञापन में वो शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू के 2 मिनट वीडियो की दिलचस्प अंदाज में वकालत करते नजर आ रहे हैं. धोनी के मुताबिक ये प्लैटफ़ॉर्म भारत और ग्लोबल ऑडियंस के अलग किस्म के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए पहल कर रहा है. 

इसके नये विज्ञापन में धोनी 2 मिनट के एपिसोड के जरिये ड्रामा, रोमांस, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी के लिए टीवी-ब्रैंड अंबैसडर बनते दिख रहे हैं. काउबॉय स्टाइल में एमएसडी का ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल होता दिख रहा है.  

Advertisement

इसे लेकर धोनी का कहना है, 'मैंने कुकू में निवेश करने और कुकू TV का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह प्लैटफ़ॉर्म दूसरों से अलग है. इन्होंने कई भाषाओं और फॉर्मेट में भारतीय दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव तैयार किया है. इस प्लैटफ़ॉर्म की ग्रोथ प्रभावित करने वाली है. सबसे अहम बात ये है कि मैं इसके फाउंडर्स से जुड़ा महसूस करता हूं. क्योंकि, वो भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इस लेवल का बिजनेस खड़ा किया है.'

Advertisement

‘कुकु' को थाला से उम्मीद

कुकू के को-फाउंडर और COO विनोद कुमार मीणा जाहिर तौर पर धोनी से जुड़कर फख़्र महसूस करते हैं. वो कहते हैं, 'थाला उन चुनिंदा शख़्सियतों में आते हैं जिनकी पहुंच पहुंच पूरे देश में है. कंपनी के CTO विकास गोयल मानते हैं कि धोनी का अनुभव और नजरिये से उन्हें इस ब्रैंड और कॉन्सेप्ट को विकसित करने में काफी मदद मिलेगी. 

कब मैदान पर उतरेंगे माही?

IPL 2026 के शुरू होने से ठीक पहले धोनी मांसपेशियों में खिचाव की वजह से टूर्नामेंट से 15 दिनों के लिए बाहर हो गए. करीब दो महीने के इस टूर्नामेंट में वो पूरी तरह फिट होकर लौटते भी हैं तो कम ही उम्मीद है कि वो बाकी के टूर्नामेंट में भी पूरे 20-20 ओवरों में मैदान पर पुराने फॉर्म में दिखेंगे. लेकिन उनकी एक झलक के लिए देश के सभी स्टेडियमों में जिस तरह फ़ैन्स उमड़ते दिखते हैं वो किसी कारनामे से कम नहीं दिखता. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में उनके नाम 43 ब्रैंड्स थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैंड वैल्यु, एंडोर्समेंट और इन्फ़्लुएंस या असर के आधार पर टॉप 10 क्रिकेट ब्रैंड अंबैस्डर्स की सूची कुछ इस तरह है-

'भारत के टॉप 10 क्रिकेट ब्रैंड अंबैस्डर्स'

1.    विराट कोहली
2.    एमएस धोनी
3.    रोहित शर्मा
4.    सचिन तेंदुलकर 
5.    जसप्रीत बुमराह
6.    हार्दिक पंड्या
7.    केएल राहुल 
8.    शुभमन गिल 
9.    रविंद्र जडेजा 
10.    ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें- RR vs CSK: शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, कब होगी सबसे ज्यादा बारिश? एक नजर में पढ़ें

Advertisement
Featured Video Of The Day
किस नारियल में होगा ज्यादा पानी? सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक से पहचानें
Topics mentioned in this article