उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया जिसमें एक आईजी और 26 एसपी शामिल हैं. 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं और बहराइच व रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया है. दीक्षा शर्मा का तबादला हमीरपुर से लखनऊ किया गया है जबकि चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा नियुक्त किया गया है.