दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर से मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है