महोबा के जिला स्टेडियम में 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई. सुधीर गुप्ता ने खेल के दौरान अचानक असहज महसूस किया और पांच सेकंड के भीतर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.