डेब्यू टेस्ट में तहलका, 2 छक्का फिर पहले ओवर में विकेट, मानव सुथार ने रचा इतिहास,ऐसा महारिकॉर्ड बनाने इकलौते भारतीय

टेस्ट में डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की कलात्मक गेंदबाजी ने भारतीय क्रिकेट को उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई और उनके तीन विकेटों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूरी तरह दबदबा कायम कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Manav Suthar record in Test: मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू में रचा इतिहास

Manav Suthar record : बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कमाल किया. ऐसा कर मानव सुथार भारतीय टेस्ट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने में सफल हो गए. भारतीय टेस्ट इतिहास में मानव सुथार ऐसे 8वें गेंदबाज बने हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में पहले ओवर में विकेट लेने का कमाल किया है. वहीं, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के पिछले 25 सालों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. आखिरी बार किसी भारतीय गेंदबाज ने डेब्यू में अपने पहले ओवर में विकेट टिनू योहानन ने चटकाया था. साल 2001 में टिनू योहानन ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में किया था. 

 टेस्ट डेब्यू में अपने पहले ओवर में एक विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाजVs साल 
मोंटू बनर्जी  वेस्ट इंडीज1948
मनोहर हार्डिकर वेस्ट इंडीज1958
वामन कुमारपाकिस्तान1961
चेतन शर्मापाकिस्तान 1984
डब्ल्यूवी रमन  वेस्ट इंडीज1998
नीलेश कुलकर्णीश्रीलंका1997
टीनू योहाननइंग्लैंड 2001
मानव सुथारअफगानिस्तान 2026
अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेकर, सुथार अपने डेब्यू टेस्ट मैच के पहले ओवर में विकेट लेने वाले केवल आठवें भारतीय हैं. खास बात यह है कि वे एक ऐसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो लगभग आठ दशक पुरानी है और जिसमें भारतीय क्रिकेट इतिहास के केवल सात गेंदबाज शामिल हैं.

युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन फेवरेट

मानव सुथार ने युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन को अपना  फेवरेट क्रिकेटर करार दिया है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के बारे में कहा," युवराज सिंह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं. मैं रविचंद्रन अश्विन का भी बहुत बड़ा फैन हूं. जिस तरह से वे गेंदबाजी करते थे, उनकी गेंदबाजी में जो विविधता थी और जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 के हिसाब से खुद को ढाला, वह मुझे बहुत प्रेरित करता है. वे मेरे रोल मॉडल हैं.

बल्लेबाजी में भी दिखाया कमाल

बता दें कि भारत की पारी के दौरान मानव ने 41 गेंद पर 28 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. मानव सुथार अपने डेब्यू टेस्ट की पारी में एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के केवल 8वें क्रिकेटर हैं. 

Advertisement

भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्का

बता दें कि हार्दिक पंड्या अपने डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू में 3 छक्के जड़े थे.अब अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले गेंदबाज मानव सुथार ने  हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंदों पर 2 छक्के लगाने का कमाल किया. 

Advertisement

किसने लगाएं हैं डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्का

डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम है. साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 10वें नंबर पर बैटिंग करते हुए, उन्होंने 77 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी और उस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए थे. 

ये भी पढ़ें- शुरुआती 4 गेंदों पर ही करियर का पहला विकेट, जानें कौन हैं मानव सुथार

ये भी पढ़ें- केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Featured Video Of The Day
Delhi होटल अग्निकांड, कौन-कौन ज़िम्मेदार? इंडक्शन की चिंगारी ने ली 21 की जान?