LSG vs RR: मोहम्मद शमी की सुपर वापसी, बस देखता रह गया धुरंधर बल्लेबाज, अभी तक की सबसे तूफानी गेंदों में से एक

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने दिखाया कि भले ही अगरकर उनकी न सुन रहे हों, लेकिन उनकी स्विंग पर महारथ पर बिल्कुल भी जंग नहीं लगा है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Premier League 2026: मोहम्मद शमी
X: social Media

टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे दिग्गज पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भले ही टीम इंडिया के सबसे छोटे फॉर्मेट की प्लानिंग से बाहर हो चुके हों, लेकिन वह यह साबित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे कि वह अभी खत्म नहीं हुए हैं. और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मोहम्मद शमी ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ ( LSG vs RR) इस बात को बहुत ही बखूबी अंदाज में साबित किया. और दो राय नहीं कि शमी ने ऐसी गेंद फेंकी कि यह अभी तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक बन कर रह गया. धुरंधर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल लहराती गेंद पर विकेट के पीछे ऐसे कैच थमा बैठे कि मानो कोई टेस्ट मैच की स्विंग देख रहा हो!

यशस्वी जायसाल का प्रचंड प्रहार!

मोहम्मद शमी राजस्थान की पारी की तीसरा ओवर लेकर आए, तो एक गेंद खाली जाने के बाद जायसवाल ने एक के बाद एक तीन लगातार चौके जड़कर शमी की चेहरे की मुस्कान गायब कर दी. एक से बढ़कर एक चौका! सुपर से ऊपर बल्लेबाजी, लेकिन ऐसे समय शमी ने अनुभव के खजाने का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए  शानदार वापसी की. 

शमी की शानदार वापसी

शमी ने अनुभव बटोरा, तो चौथी गेंद पर कंधा मारा. और लगातार तीन चौके लगाने वाले जायसवाल फंस गए. पुल करने की कोशिश में गेंद ग्लव्स से छुआ बैठे, तो विकेट के पीछे लपके गए. लेकिन इससे ठीक अगली गेंद पर जो हुआ, वह शमी के चाहने वालों को मंत्रमुग्ध कर गया. बाहर जाती गेंद पर ध्रुव जुरेल झूल गए! और बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद पंत के हाथों में जा समाई. और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर शमी ने दिखा दिया उनकी स्विंग पर मास्टरी खत्म नहीं हुई है. बहरहाल, हैट्रिक दर्ज नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने कोटे के 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाकर बता दिया कि उन्हें चूका हुआ बिल्कुल भी न समझा जाए.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?