रूस के टीवी एंकर व्लादिमीर सोलोविओव ने जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने रूस के राजदूत को तलब कर टीवी एंकर की आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध किया विपक्षी पार्टियों ने भी रूसी टीवी एंकर की आलोचना की है जबकि पीएम मेलोनी ने अपने रास्ते पर बने रहने की बात कही.