Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ग्रहण लगा दिया है. शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही सीएसके का पिछले 3 मैचों की लगातार जीत का क्रम टूट गया और प्लेऑफ की संभावना भी शायद बेहद कम हो गई है.
चेन्नई से मिले 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लखनऊ की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए मिशेल मार्श ने मात्र 38 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों पर 36 और निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. मुकुल चौधरी भी 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 32 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी. लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे. (Scorecard)
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
LSG vs CSK Live Score: पूरन ने खत्म किया मैच
निकोलस पूरन ने अंशुल कंबोज के इसी ओवर में मैच को खत्म कर दिया. लगातार चार छक्के लगाए. कंबोज ने 2.4 ओवर में 63 रन दिए. लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंद दिया. 16.4 ओवर में मैच खत्म हो गया है और चेन्नई को एक स्थान का नुकसान हुआ है. चेन्नई के लिए प्लेऑफ की रेस काफी मुश्किल हो चुकी है. उसे बाकी मैचों में हर हाल में जीत चाहिए होगी. 188 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, लखनऊ ने पावरप्ले के अंदर ही मैच खत्म कर दिया था.
LSG vs CSK Live Score: 24 में चाहिए 24
लखनऊ को जीत के लिए अब 24 गेंद में जीत के लिए 24 रन चाहिए. चेन्नई को दो अंक के लिए अब कोई चमत्कार करना होगा. लखनऊ के लिए ऋषभ पंत को अभी भी आना है. राजस्थान चाह रही होगी कि लखनऊ इसे जल्द से जल्द खत्म करे. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. पूरन एक ओवर में ही इसे खत्म कर सकते हैं.
16.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 164/3
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ 150 पार
चेन्नई कोई चमत्कार करती भी है आज की रात और इस मैच को जीत जाती है तो भी वह सनराइजर्स हैदराबाद से नेट रन रेट के मामले में आगे नहीं निकल पाएगी. 30 गेंद बची हैं और लखनऊ को जीत के लिए 32 रन चाहिए. रन ए बॉल का मामला है अब. लखनऊ के लिए यह दो ओवर की बात करनी चाहिए. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. निकलोस पूरन और मुकुल चौधरी क्रीज पर हैं. देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ कितना डेंट देती है चेन्नई को.
15.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 156/3
LSG vs CSK Live Score: अब्दुल समद आउट
क्या मैच में कोई रोमांच बाकी है. लखनऊ ने 9 रन के अंदर तीसरा विकेट गंवा दिया है. समद ने इससे पहले वाली गेंद पर छक्का जड़ा. जॉनसन ने एकदम सही जवाब दिया. गुड लेंथ बॉल, समद के पैर नहीं हिले. इनसाइड-एज पर बीट हुए और बॉल मिडिल-स्टंप के टॉप पर लगी. लखनऊ खुद के लिए चीजें मुश्किल करती हुईं. पंत अभी भी नहीं आए हैं.
13.2 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 144/3
LSG vs CSK Live Score: मिचेल मार्श रन आउट
आज शायद इसी तरह से मिचेल मार्श को आउट किया जा सकता है. मिचेल मार्श आउट हुए. शतक से चूक गए. क्या मैच में कोई ट्विस्ट बाकी है. दोनों ओपनर लगातार गेंदों पर आउट हुए. यह एक लकी ब्रेकथ्रू है. फुल गेंद ऑफ साइड पर. पूरन ने सीधे खेल दिया. मुकेश ने अपने फॉलोथ्रू में अच्छा किया, गेंद उनके हाथ से छूकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स से टकराई. मार्श क्रीज से काफी दूर थे. उन्हें पता था और जैसे ही बॉल बेल्स गिरीं, उन्होंने चलना शुरू कर दिया. एक शानदार पारी का अंत एक अनलकी तरीके से हुआ. मिचेल मार्श 38 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों के दम पर 90 रन बनाकर आउट हुए.
11.5 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 135/2
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को पहली सफलता
चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता मिली. जोश इंग्लिस को जाना होगा. मुकेश चौधरी ने टीम को पहली सफलता दिलाई. उर्विल पटेल ने कैच किया. पार्टनरशिप टूट गई. लेकिन चेन्नई के लिए शायद बहुत देर हो चुकी थी. धीमी गेंद पिच पर आई, एंगल से भी निकली. क्रॉस-बैटेड शॉट खेलने गए. कोई पेस नहीं होने का मतलब था कि कट मिसटाइम हो गया और उर्विल स्वीपर कवर से आकर आसान कैच ले लिया. यह कोई अच्छी पारी नहीं थी, लेकिन एक अहम पारी थी. जोश इंग्लिस 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया.
11.4 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 135/1
LSG vs CSK Live Score: नूर का अच्छा ओवर
नूर अहमद का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. चेन्नई क्या यहां से वापसी कर पाएगी? क्या आखिरी ओवर तक मैच जाएगा, ऐसा लगता तो नहीं है. चेन्नई के गेंदबाज विकेट को तरसे हुए हैं. अभी भी पहले विकेट की तलाश है.
11.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 129/0
LSG vs CSK Live Score: मार्श शतक की ओर
कहां तो चेन्नई के पास मौका था, हैदराबाद से आगे निकलने का और कहां वो अब राजस्थान से नीचे आती हुई दिख रही है. मिचेल मार्श तूफानी शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. 10 ओवर हुए हैं और लखनऊ की जीत तय है यहां से. पहले विकेट के लिए साझेदारी 124 रनों ही हो चली है. दूसरे छोर पर इंग्लिश हैं, जिन्होंने 26 गेंद खेली हैं और 32 के स्कोर पर खेल रहे हैं, जबकि मार्श 34 गेंदों में 83 रन पर खेल रहे हैं. चेन्नई के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे यह साझेदारी तोड़ी जाए.
10.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 124/0
LSG vs CSK Live Score: नूर बच गए, लकेिन गुर्जपनीत सिंह नहीं
लखनऊ के दोनों जम चुके बल्लेबाजों खासकर मिचेल मार्श को गेंद अब किसी फुटबॉल से कम नहीं दिख रही...और आठवां ओवर लेकर लेफ्टी पेसर गुर्जपनीत सिंह आए...एक छक्का..और एक चौका...ओवर में दे दिए 14 रन....
6.6 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 109/0
LSG vs CSK Live Score: नूर अटैक पर
पावर-प्ले के बाद सातवां ओवर नूर अहमद के हाथों में...क्या चेन्नई के चेहरे पर लौटेगा नूर??
LSG vs CSK Live Score: जॉनसन की फिर ठुकाई
जॉनसन पावर प्ले के आखिरी ओवर में 3 चौके और 1 छक्का खा गए....19 रन दिए स्पेन्सर ने...और लखनऊ ने पावर-प्ले के 6 ओवरों ेमें चेन्नई को लूट लिया
5.6 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 86/0
LSG vs CSK Live Score: बहुत ही मंहगा ओवर
अंशुल कांबोज के फेंके पांचवें ओवर में मार्श ने सुतली खोल कर रखी दी...वहीं, खराब गेंदबाजी का प्रदर्शन...खराब गेंद को दोनों हाथों से भुनाने का उदाहरण...छोटी गेंद...और छक्के पर छक्का...लगातार 4 छक्के...चौका..28 रन...
4.6 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 67/0
LSG vs CSK Live Score: 4 लगातार छक्के
पांचवें ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर मिचेल मार्श के 4 छक्के...पहला कवर से...दूसरा मिडविकेट...और तीसरा डीप स्कवॉयर लेग के ऊपर से... और फिर पुल के जरिए स्कवॉयर लेग के ऊर से....मार्श तूफानी मूड में..
LSG vs CSK Live Score: ठीक रहा पहला ओवर
स्पेन्सर जॉनसन ने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली पांच गेंद अच्छी रखीं...रन ज्यादा नहीं निकले...ओवर में 8 रन...
3.6 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 39/0
LSG vs CSK Live Score: जॉनसन का स्वागत छक्के से
चौथा ओवर लेकर स्पेन्सर जॉनसन आए, तो छोटे कद को जोश इंग्लिस ने इस डीप मिडविकेट के ऊपर से टांग दिया ...पहली ही गेंद पर छक्का...पावर-प्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का मूड...
LSG vs CSK Live Score: कांबोज का स्वागत चौके से
अंशुल कांबोज अपना पहला और पारी का तीसरा ओवर लेकर आए..जोश इंग्लिस का कवर से बेहतरीन चौका....
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का रन चेज शुरू
लखनऊ की अच्छी शुरुआत हुई. मिचेल मार्श ने पहले ओवर में दो चौके लगाए, जबकि एक बाउंड्री लेग वाइ के रूप में आई. पहले ओवर से 15 रन बचोटे. लखनऊ के बल्लेबाज सम्मान के लिए खेल रहे हैं. उनके पास खोने को कुछ नहीं है. पूरा जोर लगाना चाहेंगे.
1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 15/0
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का रन चेज शुरू
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और इन दोनों की कोशिश लखनऊ को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं.
LSG vs CSK Live Score: हैदराबाद से आगे निकलेगी चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने अगर सनराइजर्स हैदराबाद को 150 या उसके अंदर रोक दिया तो चेन्नई प्वॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकल जाएगी. चेन्नई का नेट रन रेट बेहतर हो जाएगा हैदराबाद से. क्या सीएसके ऐसा कर पाएगी? या फिर लखनऊ के बल्लेबाज उसे जीत दिलाएंगे.
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को 188 का लक्ष्य
शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में प्रहार किया. प्रिंस यादव को जबरदस्त मार पड़ी है. ओवर की तीसरी गेंद पर दुबे ने छक्का जड़ा जबकि चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया. इस ओवर से 23 रन आए. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने काम तो कर दिया है. अब गेंदबाजों को अपना काम करना होगा. कार्तिक के अर्द्धशतक से चेन्नई के बड़े स्कोर का बेस तैयार हुआ. अंत में दुबे ने फिनिशिंग टच दिया. तीन बड़े विकेट जल्दी गंवा देने के बाद चेन्नई की अच्छी वापसी.
20.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 187/5
LSG vs CSK Live Score: आखिरी ओवर बाकी
अब आखिरी ओवर बाकी है. शमी ने इस ओवर में 11 रन दिए. शिवम दुबे प्रहार कर रहे हैं. प्रशांत वीर ने ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया. इसके बाद चौथी हेंद पर दुबे ने प्रहार किया. चेन्नई 180 पार कर पाएगी.
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 164/5
LSG vs CSK Live Score: मयंक का जबरदस्त स्पैल
मयंक यादव का स्पैल पूरा हुआ. चार ओवर में उन्होंने 26 रन दिए. हालांकि, उनके खाते कोई विकेट नहीं आया. पिछले ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए. चेन्नई का स्कोर 150 पार हुआ. अब दो ओवर का खेल बाकी है. देखना होगा कि चेन्नई 180 स्कोर तक पहुंच पाती है या नहीं.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 153/5
LSG vs CSK Live Score: तीन ओवर बाकी
अब तीन ओवर बाकी है. प्रिंस यादव के पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. ब्रेविस और कार्तिक के विकेट से लखनऊ ने अच्छी वापसी की है. यहां से कम से कम चेन्नई 30 रन कम बनाएगी.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 149/5
LSG vs CSK Live Score: कार्तिक आउट
कार्तिक शर्मा को जाना होगा. शहबाज का लास्ट लाफ. इस ओवर में एक छक्का और दो चौके लगा चुके थे. लेकिन इस बार जाल में फंस गए. कार्तिक 71 रन बनाकर लौट रहे हैं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया है. मारक्रम ने लॉन्ग ऑन पर अच्छा कैच लपका. मिडिल और लेग में फ़ुलर गेंद . बल्ले की जड़ से खेला, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला. कार्तिकने पारी के दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए.
15.6 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 142/5
LSG vs CSK Live Score: कार्तिक क्रीज पर डटे
कार्तिक शर्मा क्रीज पर डटे हुए हैं. पिछले ओवर में उन्होंने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पिछले ओवर से एक विकेट को आया है, 12 रन भी आए. लखनऊ को कार्तिक को रोकना होगा, अगर ऐसा हुआ तो चेन्नई 180 के पार नहीं पहुंच पाएगी.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 127/4
LSG vs CSK Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट
डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए. शमी ने ब्रेविस का बड़ा विकेट लिया. आकाश सिंह ने कैच लपका. ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हुए. ब्रेविस के आउट होने से टोटल में 15-20 रन का फर्क पड़ेगा. शमी की बहुत अच्छी गेंद. ब्रेविस पुल शॉट लगाने की कोशिश में जगह नहीं बना पाए. गेंद बल्ले से ऊंची लगी और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चली गई.
14.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 122/4
LSG vs CSK Live Score: अर्द्धशतक की ओर कार्तिक
कार्तिक शर्मा अर्द्धशतक की ओर हैं. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. आखिरी के छह ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स अपने स्कोर को कम से कम 170 पार लेकर जाने की कोशिश करेगी.
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 115/3
LSG vs CSK Live Score: मयंक का एक और अच्छा ओवर
पहले ओवर में मार खाने के बाद मयंक यादव ने अच्छी वापकी की है. एक और अच्छा ओवर फेंका है. इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. चेन्नई का रन रेट 7.64 का है. कार्तिक और ब्रेविस के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है, वो भी सिर्फ 29 गेंदों में. चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है.
12.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 92/3
LSG vs CSK Live Score: शाहबाज अहमद का महंगा ओवर
शाहबाज अहमद का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 15 रन आए हैं. कार्तिक ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की थी. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रेविस ने नो लुक छक्का लगाया. कार्तिक और ब्रेविस इसी तरह खेलकर चेन्नई को बड़े स्कोर की तरफ लेकर चाना चाहेंगे.
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 86/3
LSG vs CSK Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवर पूरे हुए. मयंक यादव के इस ओवर में सिर्फ 2 रन आए हैं. लखनऊ ने दवाब बना रखा है और यह हॉट बॉल उसे विकेट दिला सकती हैं. चेन्नई सुपर किंग्स कम से कम 170 का स्कोर करना चाहेगी यहां से.
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 71/3
LSG vs CSK Live Score: स्ट्रेटेजिक टाइम आउट
स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हुआ. लखनऊ अपकी पकड़ को ढीली नहीं करना चाहेगी. चेन्नई परेशान होगी. लेकिन ब्रेविस और कार्तिक से उम्मीद जरूर करेगी. आकाश इस सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं. चेन्नई को यहां पर एक साझेदारी चाहिए. लखनऊ विकेट चाहेगी. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 69/3
LSG vs CSK Live Score: ब्रेविस-कार्तिक पर जिम्मा
आकाश ने अपने चार ओवर में 26 रन दिए और 3 विकेट निकाले. चेन्नई सुपर किंग्स अब मुश्किल में नजर आ रही है. डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा को यहां पर साझेदारी करनी होगी. लखनऊ ने अभी तक गेम पर अपना कंट्रोल रखा है. पिछले ओवर से 10 रन आए और एक विकेट भी.
8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 61/3
LSG vs CSK Live Score: फिर निकली पर्ची
आकाश सिंह आए. विकेट लिया. पर्ची निकाली. मैच में तीसरा विकेट और तीसरी पर्ची निकली. डीप मिड विकेट पर लपके गए उर्विल पटेल. अपना चौथा ओवर लेकर आए हैं. मिचेल मार्श ने कैच लपका. उर्विल पटेल पुल के लिए गए थे. लेकिन दूरी नहीं मिली शॉर्ट में. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी और मार्श ने डीप में आराम से कैच लपक लिया. CSK मुश्किल में.
7.2 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 52/3
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई 50 पार
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 50 पार हुआ. मयंक यादव का महंगा ओवर रहा. इस ओवर से 14 रन आए हैं. तीन वाइड फेंकी उन्होंने. जबकि एक चौका कार्तिक शर्मा ने लगाया तो एक उर्विल पटेल ने. पिच बैटिंग फ्रेंडली नहीं है. बल्लेबाजों की परीक्षा है आज.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 51/2
LSG vs CSK Live Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ और यह पूरी तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम रहा. चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 37 रन बटोरे पाई है. दो विकेट भी गंवाए. क्रीज पर अब उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा की जोड़ी मौजूद है और दोनों की नजरें चेन्नई को वापसी करवाने पर होगी.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 37/2
LSG vs CSK Live Score: अब संजू का शिकार किया
आकाश सिंह ने अब संजू का शिकार किया. एक बार फिर जेब से एक नोट निकाला. दूसरा विकेट और दो चिट. संजू सैमसन ने मुकुल चौधरी को कैच थमाया. अपने डेब्यू मैच में आकाश के लिए दो बड़े विकेट. बैक ऑफ लेंथ डिलवरी. सैमसन ने इसे अपने हिप्स से फ्लिक किया और नीचे नहीं रखा पाए. बॉल सीधे डीप में मुकुल के हाथों में गई. संजू सैमसन 20 रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई को दूसरा झटका लगा.
5.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 36/2
LSG vs CSK Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. लखनऊ को विकेट सिर्फ एक मिला है, लेकिन रन भी नहीं लुटाए हैं. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और लगता नहीं है कि चेन्नई 50 का स्कोर पार कर पाएगी? बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं दिख रही है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 34/1
LSG vs CSK Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा. आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का शिकार किया. निकोलस पूरन ने कैच किया. मिडिल लाइन पर एक बैक ऑफ़ ए लेंथ डिलीवरी. जैसे ही गायकवाड़ पुल शॉट के लिए गए, गेंद उनके पास आई, बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी और मिड ऑन की तरफ गई, जहां पूरन ने आराम से कैच लिया. गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट.
3.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 31/1
LSG vs CSK Live Score: मोहम्मद शमी की अच्छी वापसी
मोहम्मद शमी की अच्छी वापसी हुई है. इस ओवर से सिर्फ 5 रन दिए. बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं दिख रही है. चेन्नई को पावरप्ले में ही बढ़त हासिल करनी होगी.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 25/0
LSG vs CSK Live Score: आकाश सिंह का अच्छा ओवर
आकाश सिंह का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 7 रन आए हैं. संजू और ऋतु की सलामी जोड़ी की नजरें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरेन की होगी. इस पिच से गेंदबाजों को मदद मिलेगी. देखना होगा कि लखनऊ पावरप्ले में विकेट ले पाती है या नहीं.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की अच्छी शुरुआत
LSG vs CSK Live Score: पहले ही ओवर से संजू सैमसन अटैकिंग मोड में है. शमी के इस ओवर में उन्होंने तीन चौके जड़े हैं. चेन्नई की अच्छी शुरुआत. पहले ओवर से 13 रन बटोरे हैं. प्लेऑफ की रेस के लिए यह मैच चेन्नई के लिए काफी अहम है.
LSG vs CSK Live Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करेंगे जबकि लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी को आए हैं.
LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. लखनऊ दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि चेन्नई ने भी दो बदलाव किए हैं.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को बड़ा झटका
इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. जेमी ओवरटर्न चोट के चलते बाहर हो गए हैं. ओवरटर्न ने इस सीजन मिडिल ओवर में चेन्नई के लिए विकेट निकाले हैं. चेन्नई में ओवरटर्न की जगह डियान फॉरेस्टर को शामिल किया गया है.
LSG vs CSK Live Score: लाल मिट्टी की पिच
लाल मिट्टी की पिच है. आज का मुकाबला पिच नंबर-4 पर खेला जा रहा है. प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. बॉलर के मार्क मौजूद हैं, ऐसे में अगर उस एरिया में गेंद गिरी तो हरकत करेगी. पिच ठोस है और बल्लेबाजों की आज परीक्ष होगी. पावरप्ले काफी अहम हो जाएगा.
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ के पास खोने को कुछ नहीं
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास खोने को कुछ नहीं है. टीम के 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत है. लखनऊ के पास तीन मैच बाकी है और उसकी नजरें बाकी मैचों में जीत दर्ज करके अपना सम्मान की होगी. लखनऊ के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वह दूसरी टीमों के समीकरण को जरूर प्रभावित कर सकती है.
LSG vs CSK Live Score: कैसे मिलेगा चेन्नई को प्लेऑफ का टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 11 मैचों में 6 जीत के और 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है. चेन्नई को प्लेऑफ में चाने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे. अगरे चेन्नई ऐसा करती है उसके 18 अंक होंगे. लेकिन अगर चेन्नई एक भी मैच हारी तो वह 16 अंक तक जा पाएगी. शुरुआती 8 मैचों में 5 हारने के बाद चेन्नई ने अच्छी वापसी की और जीत की हैट्रिक लगाई है.
LSG vs CSK Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस, मैकनील नोरोन्हा.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की नजरें प्लेऑफ पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हैं. आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले को जीतकर जहां चेन्नई प्लेऑफ की अपनी राह को आसान करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ लखऊ है, जिसकी नजरें चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने और उनके समीकरण को बिगाड़ने की होगी.














