कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला वायरस के कारण शुक्रवार देर रात तक कुल 80 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रवाम्पारा, मोंगवालू और बुनिया में इबोला वायरस के 8 कंफर्म मामले सामने आए हैं. वायरस के कुल 246 संदिग्ध मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें एक नर्स भी शामिल हैं, जिनकी मौत हो गई थी