लंदन के संग्रहालय में रखी भोजशाला की वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को कोर्ट ने भारत वापस लाने के निर्देश दिए. यह सफेद संगमरमर से बनी लगभग चार फुट ऊंची और 250 किलोग्राम वजनी ऐतिहासिक प्रतिमा 11वीं सदी की मानी जाती है. प्रतिमा पर संस्कृत में शिलालेख अंकित हैं जो इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं.