UP पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सख्ती करते हुए नया आदेश जारी किया है. सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अनिवार्य कर दी गई है. आपत्तिजनक पोस्ट और वायरल रील्स साझा करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर रिपोर्ट हर महीने भेजनी होगी.