LSG vs CSK: आखिरकार धोनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, जानिए कौन हैं शीर्ष 5 भारतीय बल्लेबाज

LSG vs CSK, IPL 2022: धोनी ने सिर्फ छह गेंदों पर दो चौकों और एक छक्कों से नाबाद 16 रन की पारी खेली, तो पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले एमएस ने अपने चाहने वालों को इंतजार खत्म करते हुए वह कारनामा कर ही दिया.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
LSG vs CSK, IPL 2022: एमएस धोनी इस संस्करण में फॉर्म में दिख रहे हैं
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एमएस बन गए सात हजारी
  • रॉबिन उथप्पा से चलेगी अब रेस
  • गेल को दुनिया में कोई चैलेंज नहीं !
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में वीरवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडिय में खेले गए इकलौते मुकाबले में जब चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, तो एक बड़ा कारनामा उनका इंतजार कर रहा था. और जब धोनी ने सिर्फ छह गेंदों पर दो चौकों और एक छक्कों से नाबाद 16 रन की पारी खेली, तो पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले एमएस ने अपने चाहने वालों को इंतजार खत्म करते हुए वह कारनामा कर ही दिया. दरअसल धोनी टी-20 फौरमेट में अपने सात हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 15 ही रन की दरकार थी और एमएस ने इस संक्षिप्त पारी से धोनी वह रिकॉर्ड बना ही लिया, जो उनके अलावा उंगलियों पर गिने जाने वाले भारतीय ही ऐसा कर चुके हैं. 

अब एमएस धोनी के खाते में टी20 फौरमेट में 7001 रन हैं. इसमें से उन्होंने 4687 रन चेन्नई के लिए खेलते हुए बनाए, तो 1617 रन भारत के लिए बनाए. इसके अलावा एमएस ने 574 रन राइजिंग पुणे सुपर जॉयंट्स और 123 रन अपने राज्य झारखंड के लिए बनाए हैं. बहरहाल आप जान लीजिए इस मामले में दुनिया के शीर्ष पांच और भारत के टॉप फाइव बल्लेबाज कौन हैं. 

यह भी पढ़ें: रबाडा हैं "शो" के लिए तैयार, लेकिन अपने बड़े सबसे बड़े दुश्मन से पार पाना आसान नहीं

रन                     बल्लेबाज                    औसत
14562                क्रिस गेल                   36.22
11698            शोएब मलिक                 36.55
11630             केरोन पोलार्ड                31.48
10444                एरॉन फिंच                 33.90
10326              विराट कोहली               41.13

यह भी पढ़ें:  पार्थिव ने बतायीं दो बड़ी वजह कि क्यों अश्विन चेन्नई जैसा प्रदर्शन बाकी टीमों के लिए नहीं कर सके

टी20 फौरमेट में भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज
रन                       बल्लेबाज                   औसत
10326              विराट कोहली               41.13
9936                  रोहित शर्मा                 31.94
8818                   शिखर धवन              32.53
8654                     सुरेश रैना               32.17
7070                  रॉबिन उथप्पा            28.50

Advertisement

अब एक बात साफ है कि इस फौरमेट में एमएस धोनी की रेस चेन्नई के लिए ही खेल रहे रॉबिन उथप्पा के साथ लगने जा रही है क्योंकि रॉबिन एमएस से कुछ ही आगे हैं, लेकिन यह भी सही है कि यह रेस उथप्पा के जीतने के आसार ज्यादा हैं क्योंकि रॉबिन ऊपरी क्रम में तो खेलते ही हैं, बल्कि वह उम्र में भी धोनी से छोटे ही हैं. 

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Bihar: Gopalganj में Duty कर रहे Homeguard को बदमाशों ने मारा धक्का, अस्पताल में मौत | Mafia