'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा का तहलका, एशियन गेम्स में सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास, बन गईं नंबर-1

एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शेफाली वर्मा ने 49 गेंद पर शतक जमाने में सफलता हासिल की. शेफाली एशियन गेम्स में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला बैटर बन गईं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shafali Verma, शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट में भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 49 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया. ऐसा कर शेफाली एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला बैटर बन गईं हैं. इसके अलावा शेफाली की ओर से 49 गेंद पर जमाया गया शकत महिला टी-20 इंटरनेशनल में छठा सबसे तेज शतक है. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में शेफाली का यह पहला शतक भी है. मैच में शेफाली ने नाबाद 100 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. 

महिला T20I में सबसे तेज शतक

  • 38 - डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, सेंट किट्स, 2010
  • 46 - एलिसा हीली (AUS-W) बनाम SL-W, नॉर्थ सिडनी, 2019
  • 47 - टैमी ब्यूमोंट (ENG-W) बनाम SA-W, टॉनटन, 2018
  • 47 - लॉरा वोल्वार्ड्ट (SA-W) बनाम IND-W, जोहान्सबर्ग, 2026
  • 47 - आयशा ज़फ़र (PAK-W) बनाम ZIM-W, कराची, 2026
  • 49 - शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम BAN-W, निशिन, 2026
  • 49 - हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

शेफाली ने 204 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया. शेफाली की पारी के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए  बता दें कि 49 गेंद पर 100 रन एशियन गेम्स में महिलाओं के मैच का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. साथ ही शेफाली एशियाई गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं.

एशियाई गेम्स में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  • यशस्वी जायसवाल (2023, पुरुषा)
  • शेफाली वर्मा (2026, महिला)

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

ये भी पढ़ें-\ पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

Advertisement

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI


Topics mentioned in this article
Shafali Verma
Asian Games 2026
Cricket