KL Rahul record, RR vs DC: राजस्थान के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से जीत मिली, इस जीत में केएल राहुल ने 75 रन की पारी खेली, राहुल ने अपनी 75 रन की पारी में 40 गेंद का सामना किया जिसमें 6 चौके औऱ 5 छक्के लगाए. इस शानदार 75 रन की पारी में केएल राहुल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. केएल राहुल आईपीएल इतिहास में बतौर ओपनर 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में अबतक 201 छक्के लगा लिए हैं. वहीं, विराट कोहली ने बतौर ओपनर 192 और रोहित ने बतौर ओपनर आईपीएल में कुल 148 छक्के लगाए हैं.
आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
- 201: केएल राहुल
- 192: विराट कोहली
- 148: रोहित शर्मा
- 143: शिखर धवन
- 129: शुबमन गिल
इसके अलावा बतौर विकेटकीपर टी-20 में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल बन गए हैं. टी-20 में राहुल ने 16 बार 75+ स्कोर करने का कमाल किया है. बता दें कि इस मामले में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिनके नाम टी-20 में कुल 15 बार 75+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
T20 विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 75+ स्कोर
- 16: केएल राहुल
- 15: संजू सैमसन
- 13: ईशान किशन
- 09: ऋषभ पंत
- 07: रिद्धिमान साहा
मैच की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए जिसमें रियान पराग ने 90 रन की पारी खेली थी. इसके बाद दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही, केएल राहुल ने मैच में 75 रन की पारी खेली तो वहीं, पथुम निस्संका ने 62 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !














