उत्तर प्रदेश के संभल तहसील के नखासा थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ में मस्जिद को अवैध घोषित किया गया है. तहसीलदार न्यायालय ने मस्जिद कमेटी के खिलाफ कब्रिस्तान व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के लिए बेदखली के आदेश दिए. मस्जिद कमेटी ने तहसीलदार न्यायालय के आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दायर की है.