KKR vs GT LIVE Score: ईडन गार्डन में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया. कोलकाता ने 29 रनों से मैच अपने नाम किया और इस जीत के साथ ही कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीद बाकी है, जबकि गुजरात के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. अगर गुजरात अपने आखिरी मैच में हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है. (Live Scorecard)
टॉस हाकरक पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. टीम को रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन सिराज ने इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद फिन एलन का तूफान आया. उन्होंने 35 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों के दम पर 93 रनों की पारी खेली. एक बार जब फिन एलन आउट हुए तो लगा कि कोलकाता का नेट रन रेट गिरेगा, लेकिन क्रीज पर आए कैमरून ग्रीन ने रघुवंशी के साथ मिलकर कोहराम मचा दिया. दोनों बल्लेबाज छक्कों में डील करते रहे. अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन अपना पांचवां अर्द्धशतक लगाया. वह 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों के दम पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कैमरून ग्रीन 28 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों के दम पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. रघुवंशी और एलन के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हुई जबकि रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी की.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
Here are the LIVE Score and Updates of KKR vs GT, IPL 2026 Match, Straight from Eden Gardens, Kolkata
KKR vs GT LIVE: कोलकाता 29 रनों से जीता
आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया आउट हुए और इसके साथ ही कोलकाता ने गुजरात को 29 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा है. कोलकाता ने इस मैच में 22 छक्के लगाए, जबकि गुजरात की तरफ से 12 छक्के आए. और यह अंतर काफी बड़ा रहा. अब गुजरात का एक मैच बचा है और 18 अंकों तक पहुंचने के लिए उन्हें उस मैच को जीतना होगा. वहीं कोलकाता के 12 मैच में 11 अंक हो गए हैं. अगर वो अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेते हैं तो फिर उनके 15 अंक हो जाएंगे. शुभमन गिल की 85 रनों की पारी बेकार गई. सुदर्शन और बटलर के भी अर्द्धशतक रहे, लेकिन गुजरात जीत नहीं पाई.
KKR vs GT LIVE: 6 में चाहिए 40
चलिए कोलकाता ने मैच जीत लिया है. पिछले ओवर में सौरभ ने दमदार गेंदबाजी की. उन्होंने ना सिर्फ बटलर का विकेट लिया बल्कि सिर्फ 5 रन दिए. आखिरी में नेट रन रेट मायने रखेगा, ऐसे में गुजरात जीत के मार्जिन को कम रखना चाहेगी.
19.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 208/2
KKR vs GT LIVE: 12 में चाहिए 45
क्या मैच में कोई रोमांच बाकी है. गुजरात को 12 गेंद में जीत के लिए अब 45 रन चाहिए. अगर यह ओवर महंगा गया तो गुजरात रन चेज में बनी रहेगी. जरूरी रन रेट 23 के करीब है. बटलर अर्द्धशतक लगा चुके हैं. दूसरे छोर पर साई सुदर्शन हैं. पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. गुजरात का स्कोर 200 पार हुआ. गुजरात अगर हारती भी है तो उसका नेट रन रेट काफी बेहतर रहेगा. देखना होगा कि अगला ओवर कौन फेंकता है.
18.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 203/2
KKR vs GT LIVE: 18 में चाहिए 66
गुजरात को अब 18 गेंदों में जीत के लिए 66 रन चाहिए, गुजरात की कोशिश मैच को आखिरी तक लेकर जाने की होगी और हार के मार्जिन को कम करने की होगी. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं बस. जरूरी रन रेट बढ़कर 22 का हो गया है.
17.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 182/2
KKR vs GT LIVE: 22 में चाहिए 71
गुजरात को 22 गेंदों में जीत के लिए 71 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 20 से अधिक का है. कप्तान गिल लौट चुके हैं. क्रीज पर बटलर और साई सुदर्शन हैं, दोनों को कोई चमत्कार करना होगा, जिससे गुजरात जीत सके. यह मैच अब पूरा कोलकाता का है.
KKR vs GT LIVE Score: गिल आउट
गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान गिल को नरेन ने चलता किया. नरेन की गेंद पर घुटना टेक कर गेंद उड़ाने की कोशिश...फाइन लेग के हाथों में....49 गेंदों पर 85 रन ..5 चौके...7 छक्के
KKR vs GT LIVE: कार्तिक की भी पिटाई
बदलाव के तौर पर कार्तिक त्यागी पारी का 16वां ओवर लेकर आए थे...14 रन खर्च किए...महंगा ओवर..राहत की बात यह है कि यहां से गुजरात को आखिरी चार ओवर में बहुत रन बनाने हैं जीत के लिए...24 गेंदों पर 71 रन बनाने होंगे...
15.6 ओवर: गुजरात टाइटंस 177/1
KKR vs GT LIVE: फिर से कार्तिक
आखिरी 5 ओवर...कार्तिक त्यागी फिर से अटैक पर....शुरुआती दोनों गेंदों पर बटलर ने बाउंड्रियां बटोर लीं....क्या गुजरात जीत पाएगा..? रन बहुत ही ज्यादा चाहिए...
KKR vs GT LIVE: वरुण की जबर्दस्त धुलाई
वरुम चक्रवर्ती पारी का 14वां ओवर लेकरआए, तो गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बुरी तरह धो डाला..2 छक्के और इतने ही चौकों से ओवर में 22 रन बटोर लिए....
13.6 ओवर: गुजरात टाइटंस 152/1
KKR vs GT LIVE: वरुण का बेहतर ओवर
वरुण चक्रवर्ती का फेंका 12वां ओवर खत्म हुआ.. पांचवीं गेंद पर खराब फील्डिंग के कारण चौका खाया...ओवर में रन दिए 11..तुलनात्मक रूप से बेहतर ओवर...
11.6 ओवर: गुजरात टाइटंस 122/1
KKR vs GT LIVE: गुजरात 100 पार
KKR vs GT LIVE: गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ. बटलर और गिल के बीच साझेदारी 50 रनों से अधिक की हुई. पिछले 5 ओवरों से 50 रन आए हैं. जरूरी रन रेट अब बढ़कर 15 का हो गया है. गुजरात को 60 गेंद में जीत के लिए 147 रन चाहिए. वरुण चक्रवर्ती के पिछले ओवर से 9 रन आए.
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 101/1
KKR vs GT LIVE: गिल अर्द्धशतक की ओर
शुभमन गिल अर्द्धशतक की ओर हैं. पिछले ओवर से 18 रन आए हैं. गुजरात को अगर रन चेज में रहना है तो ऐसे ही ओवर चाहिए होंगे. गुजरात को अब 66 गेंद में 156 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 14 से अधिक है. जबकि मौजूदा रन रेट 10 से ऊपर का है. गुजरात को बड़े ओवरों की जरूरत है.
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 92/1
KKR vs GT LIVE: 72 में चाहिए 174
गुजरात को अब जीत के लिए 72 गेंद में 174 रन चाहिए. शुभमन गिल और जोस बटलर को गियर बदलना होगा. एक बड़ा ओवर चाहिए कोलकाता पर अटैक के लिए. जरूरी रन रेट 9.25 का और मौजूदा रन रेट अब 14.50 का हुआ. वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर से सिर्फ 5 रन आए.
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 74/1
KKR vs GT LIVE: सुनील नरेन का महंगा ओवर
सुनील नरेन का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 13 रन आए. शुभमन गिल ने ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाया. गुजरात को 78 गेंद में जीत के लिए 179 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट 9.85 का है, जबकि जरूरी रन रेट 14 के करीब पहुंचा.
7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 69/1
KKR vs GT LIVE: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. गुजरात ने इस दौरान 56 रन बटोरे हैं, जबकि साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट हो चुके हैं और निशांत पवेलियन लौट चुके हैं. हालांकि, कोलकाता को भी झटका लगा है. पथिराना चोटिल होकर बाहर जा चुके हैं. कोलकाता के लिए अच्छी बात है कि इन फॉर्म वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन अभी हैं. और उन पर जिम्मा होगा.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 56/1
KKR vs GT LIVE: 18 करोड़ी स्टार 10 गेंद फेंकर बाहर
पथिराना इस सीजन पहली बार गेंदबाजी करने आए थे. चोटिल होने के चलते बाहर थे. पहला ओवर अच्छा करा. लेकिन अगले ही ओवर में चोटिल हुए. वह अब बाहर जा रहे हैं. यह बहुत बुरा है. यह उनका KKR डेब्यू है, वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए थे और उन्होंने अच्छी पेस से बॉलिंग भी की थी. उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे. सौरभ दुबे ओवर पूरा करेंगे.
KKR vs GT LIVE: पावरप्ले का आखिरी ओवर
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अब. सुनील नरेन के इस ओवर से सिर्फ 2 रन आए. गुजरात अच्छी शुरुआत के बाद संघर्ष कर रही है. बटलर और गिल की जोड़ी को यहां से कोई कमाल करना होगा, अगर गुजरात को यह मैच जीतना है तो.
5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 51/1
KKR vs GT LIVE: गुजरात को एक और झटका
चलिए गुजरात को एक और झटका लगा. सुनील नरेन आए और विकेट लाए. निशांत ने हवाई फायर का प्रयास किया था, लेकिन लपके गए. मनीष पांडे ने कोई गलती नहीं की. सुनील नरेन ने अपने 200वें IPL मैच की पहली ही बॉल पर विकेट लिया. ओवर द विकेट गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ. निशांत सिंधु ने आगे झुककर गेंद को सीधे लॉन्ग-ऑफ की तरफ खेल दिया. निशांत 1 रन बनाकर आउट हुए.
4.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 49/1
KKR vs GT LIVE: गुजरात 50 के करीब
गुजरात का स्कोर 50 के करीब है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. निशांत सिद्धू को यहां पर बड़ी पारी खेलनी होगी. हालांकि, अभी जोस बटलर को आना है. लेकिन क्या यह बदलाव टीम के लिए फायेदमंद साबित होगा. सुदर्शन का रिटायर्ड हर्ट होना टीम के लिए बड़ा झटका है.
4.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 49/0
KKR vs GT LIVE: निशांत सिंधु आए
साई सुदर्शन के जाने के बाद जोस बटलर नहीं बल्कि निशांत सिंधु बैटिंग के लिए आए हैं. सुदर्शन का बाहर जाना गुजरात के लिए बड़ा झटका है. वहीं मतीशा पतिराना के हाथ में गेंद हैं, वो पहली बार इस सीजन गेंदबाजी के लिए आएंगे.
3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 42/0
KKR vs GT LIVE: साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट
साई सुदर्शन काफी दर्द में दिख रहे हैं. वो दर्द से जमीन पर लेट गए और फिजियो मैदान में आए हैं. पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर उनके हाएं हाथ में कोहली पर चोट लगी है. सुदर्शन बाहर जा रहे हैं. रिटायर्ड हर्ट हुए साई सुदर्शन. गेंद उनकी लेफ्ट एलबो में लगी थी. पिछले ओवर से 15 रन आए.
3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 42/0
KKR vs GT LIVE Cricket Score: शुभमन गिल का हवाई फायर
शुभमन गिल ने हवाई फायर किया. ओवर की पहली गेंद पर लेग वाइ का चौका आया, जबकि चौथी गेंद पर गिल ने अपना ट्रे़डमार्क शॉर्ट खेला और छक्का लगाया. पिछले ओवर से 12 रन आए. गुजरात की अच्छी शुरुआत.
2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 27/0
KKR vs GT LIVE Cricket Score: सौरभ दुबे की खराब शुरुआत
सौरभ दुबे की खराब शुरुआत. पहले ही ओवर में 7 अतिरिक्त रन दिए. पहले ही ओवर में 15 रन लुटाए. गिल और सुदर्शन की सलामी जोड़ी की नजरें गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाने की होगी. पावरप्ले के अंदर दोनों की कोशिश अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी.
1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 15/0
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
चलिए गुजरात ने रन चेज शुरू किया. अगर गुजरात 248 रन बनाने में सफल रही तो प्लेऑफ का टिकट उसका. सौरभ दुबे कोलकाता के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर.
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात को 248 का लक्ष्य
राशिद खान का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 12 रन आए. कोलकाता 250 का स्कोर पार नहीं कर पाए है. लेकिन उसके पास है. ग्रीन ने 26 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. रघुवंशी 82 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. कोलकाता ने दो विकेट खोकर 247 रन टांगे हैं बोर्ड पर. अब गेंदबाजों को अपना काम करना होगा. यह गुजरात के खिलाफ आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि कोलकाता का तीसरा बड़ा स्कोर.
20.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 247/2
KKR vs GT LIVE Score: सिराज का महंगा ओवर
मोहम्मद सिराज का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 25 रन आए.रंघुवंशी ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया. अब आखिरी ओवर. कोलकाता 250 पार भी जा सकती है.
19.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 235/2
KKR vs GT LIVE Score: दो ओवर बाकी
गुजरात के लिए आखिरी ओवर कौन फेंकेगा, यह अहम सवाल है. अगला ओवर मोहम्मद सिराज फेंकने आ रहे हैं. इस ओवर से 10 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन ने छक्का लगाया. ग्रीन भी अर्धशतक के करीब हैं. रबाडा पिछली छह पारियों में पहली बार विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं.
18.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 210/2
KKR vs GT LIVE Score: 33 गेंदों पर फिफ्टी रघुवंशी की
अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. यह आईपीएल में उनकी सातवीं फिफ्टी रही.इस सीजन की पांचवीं. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. कोलकाता का स्कोर 200 हुआ. अब तीन ओवर बाकी हैं. देखना होगा कि क्या कोलकाता 240 का स्कोर छू पाती है या नहीं.
17.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 200/2
KKR vs GT LIVE Score: 200 के करीब कोलकाता
कोलकाता का स्कोर 200 के करीब है और अब 4 ओवर बाकी हैं. अगर ऐसे ही गेंदबाजों की पिटाई हुई तो कोलकाता आसानी से 250 पार कर जाएगी. कोलकाता का रन रेट 12 का है. ग्रीन और रघुवंशी के बीच साझेदारी 29 गेंदों में 57 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 13 रन आए. ग्रीन का स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का है.
16.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 192/2
KKR vs GT LIVE Score: कैमरून ग्रीन का कैच ड्रॉप
राशिद खान ने कैमरून ग्रीन को जाल में फंसा ही लिया था. लेकिन अरशद के हाथों से गेंद निकल गई आखिरी पलों में. ग्रीन स्लॉग स्वीप के लिए गए थे. कनेक्शन सही नहीं हुआ था और डीप बैकवर्ड खिलाड़ी के पास अच्छा मौका था. लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर छिटक गई और चौका भी आया. गुजरात की फील्डिंग आज खराब रही है.
15.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 184/2
KKR vs GT LIVE Score: होल्डर का अच्छा ओवर
यह जेसन होल्डर का अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से सिर्फ 5 रन दिए हैं. कोलकाता का रन रेट अभी भी 11 से ऊपर है. छक्कों की बरसात रूकी नहीं है. गुजरात को यहां पर विकेट चाहिए होंगे. होल्डर के तीन ओवर पूरे हुए.
15.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 179/2
KKR vs GT LIVE Score: अब ग्रीन ने किया अटैक
फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं और अब क्रीज पर मौजूद कैमरून ग्रीन छक्कों की बरसात कर रहे हैं. साई किशोर को उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए हैं. जबकि ओवर की दूसरी गेंद पर भी छक्का आया था. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. अब आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं.
14.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 174/2
KKR vs GT LIVE Score: रघुवंशी फिफ्टी की ओर
अंगकृष रघुवंशी अपनी फिफ्टी की ओर हैं. कोलकाता का स्कोर 150 पार है. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. रघुवंशी ने छक्कों की बरसात रोकी नहीं हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया था. कोलकाता यहां से कम के कम 230 का स्कोर करना होगा.
13.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 157/2
KKR vs GT LIVE Score: साई किशोर का अच्छा ओवर
साई किशोर का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 5 रन आए. क्रीज पर रघुवंशी और ग्रीन हैं. गुजरात यहां पर विकेट लेना चाहेगी. एलन के आउट होने से रन रेट जरूर कम होगा. देखना होगा कि कोलकाता यहां से क्या 250 पार कर पाती है या नहीं?
12.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 143/2
KKR vs GT LIVE Score: 93 पर फिन एलन आउट
फिन एलन आउट हुए. पहले लगा कि यह छक्का है. लेकिन बाउंड्री लाइन पर राशिद खान ने अच्छा कैच लिया. साई किशोर आए और विकेट लाए. एंगल में चेंज करना काम कर गया.लेग-स्टंप लाइन पर टॉस हुआ, एलन पीछे हटे और फिर लॉफ्टेड ड्राइव कर बाउंड्री लाइन क्लियर करने का प्रयास किया. राशिद ने वाइड लॉन्ग-ऑन पर गेंद के नीचे आकर एक आसान कैच लपका. फिन एलन 35 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों के दम पर 93 रन बनाए. गुजरात के गेंदबाजों ने राहत की सांस ली होगी.
11.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 139/2
KKR vs GT LIVE Score: बस छक्कों में डील कर रहे फिन एलन
फिन एलन अब सिर्फ छक्कों में डील कर रहे हैं. अरशद खान का छक्के के साथ स्वागत किया. फिर ओवर की दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया. एक डॉट बाल रही और फिर छक्का लगाया. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. कोलकाता 150 के स्कोर के करीब है. फिन एलन शतक के करीब. कोलकाता का नेट रन रेट 12.55 का है. पिछले ओवर से 22 रन आए हैं.
11.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 138/1
KKR vs GT LIVE Score: 16 रन आए ओवर से
इस ओवर से 16 रन आए हैं. फिन एलन और रघुवंशी दोनों ही छक्कों में डील कर रहे हैं. एलन ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि आखिरी गेंद पर छक्का लगाया. गुजरात के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे रोका जाए फिन एलन को.
10.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 116/1
KKR vs GT LIVE Score: कोलकाता के 100 रन पूरे
कोलकाता के 100 रन पूरे हुए. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का आया. फिन एलन और रघुवंशी के बीच साझेदारी 50 पाक की हुई. एलन ने ओवर की दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया था. इस ओवर से 15 रन आए हैं. कोलकाता की कोशिश कम से कम 250 का स्कोर करने की होगी.
9.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 100/1
KKR vs GT LIVE Score: कोलकाता के लिए अच्छा ओवर
करामाती राशिद खान को मार पड़ी है. इस ओवर से 18 रन बटोरे हैं. फिन एलन ने दो छक्के और एक चौका लगाया. फिन एलन अगर ऐसे ही खेलते रहे तो कोलकाता 250 का स्कोर भी कर सकती है. गुजरात को यहां पर विकेट चाहिए. देखना होगा यह कौन दिलाता है.
8.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 85/1
KKR vs GT LIVE Score: फिन एलन की फिफ्टी
फिन एलन की फिफ्टी हुई. सिराज के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं. राशिद का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया. इसके बाद चौके के साथ अपना अर्द्धशतक पूरा किया. 21 गेंदों में अर्धशतक आया. अभी तक 3 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं.
7.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 83/1
KKR vs GT LIVE Score: सिराज ने कैच टपकाया
KKR vs GT LIVE Score: मोहम्मद सिराज ने लड्डू कैच टपकाया, वो भी फिन एलन का. एकदम हाथ में गेंद थी. सिराज नीचे बैठे. जज करने में गलती कर गए. एलन को जीवनदान मिला. देखना होगा कि यह कितना भारी पड़ेगा कोलकाता को. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने छक्का लगाया. पिछले ओवर से 11 रन आए.
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 56/1
KKR vs GT LIVE Score: पावरप्ले पूरा
कोलकाता आज भी पावरप्ले तक अपना पहला विकेट नहीं बचा पाई है. पहले पावरप्ले में कोलकाता ने 56 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर रघुवंशी ने छक्का लगाया. ओवर की पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू के लिए रिव्लू लिया गया था, रघुवंशी के खिलाफ, लेकिन यह अंपायर्स कॉल था.
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 56/1
KKR vs GT LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अब. फिन एलन आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्ट्राइक नहीं मिल रही हैं. दूसरी तरफ सिराज टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 21वें भारतीय और 11वें तेज गेंजबाज हैं. पिछले ओवर से 8 रन आए.
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 47/1
KKR vs GT LIVE Score: रहाणे बोल्ड
मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया. यह मोहम्मद सिराज का 200वां T20 विकेट है. 138.3 की रफ्तार से इनस्विंगर. यॉर्कर लेंथ पर. रहाणे ने बिना पैर हिलाए फ्लिक करने का प्रयास किया. गेंद अंदर की तरफ़ मुड़ी. अजिंक्य रहाणे 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया.
4.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 44/1
KKR vs GT LIVE Score: रबाडा को लगे लगातार दो छक्के
कगिसो रबाडा को लगातार दो छक्के लगे हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में. इस ओवर से 14 रन आए हैं. कोलकाता की शुरुआत तो अच्छी हुई है.
4.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 39/0
KKR vs GT LIVE Score: अब सिराज को मार पड़ी
अब मोहम्मद सिराज को मार पड़ी है. ओवर में दो चौके आए. इस ओवर से 12 रन आए हैं. फिन एलन मार रहे हैं और दूसरे छोर से रहाणे एंकर रोल में दिख रहे हैं. गुजरात के दोनों दिग्गज अभी तक तो कोई असर नहीं दिखा पाए हैं.
3.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 25/0
KKR vs GT LIVE Score: रबाडा की पिटाई हुई
कगिसो रबाडा की पिटाई हुई है. इस ओवर से 8 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे ने छक्का लगाया है. इस जोड़ी की कोशिश कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है.
2.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 13/0
KKR vs GT LIVE Score: सिराज की अच्छी शुरुआत
मोहम्मद सिराज की अच्छी शुरुआत हुई है. पहले ओवर से सिर्फ 5 रन दिए हैं. रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी की नजरें कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी.
KKR vs GT LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. गुजरात के लिए सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. ओवरकास्ट कंडिशन है, ऐसे में गुजरात पावरप्ले के अंगर दो-तीन विकेट लेना चाहेगी.
KKR vs GT LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. गुजरात बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि कोलकाता एक बदलाव के साथ उतरी है.
KKR vs GT LIVE Score: टॉस टाइम
चलिए टॉस का समय हुआ. दोनों ही कप्तान टॉस के लिए आ चुके हैं. सिक्का उछालेंगे अजिंक्य रहाणे.
KKR vs GT LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
एरॉन फिंच और इयोन मॉर्गन ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट देते हुए बताया कि एक तरफ 63 मीटर, दूसरी तरफ 64 मीटर बाउंड्री है. पिछले 48 घंटों में इस ग्राउंड पर मौसम थोड़ा खराब रहा है. लेकिन ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर ने बहुत अच्छा काम किया है. अगर हम सरफेस को देखें, तो वहां घास की शानदार कवरिंग है, खासकर जब आप इन बॉलर्स के पैरों के निशान से आगे निकल जाते हैं, तो सरफेस पर खेलने के लिए कुछ खास नहीं होगा. आज सीमर्स को इससे थोड़ी मदद मिल सकती है. ओवरकास्ट कंडीशन है. इसलिए शुरुआत में थोड़ी स्विंग और थोड़ी सीम मूवमेंट है. फिर भी, घास की वजह से बाउंस एक जैसा होना चाहिए. शायद 180, 190 के आस-पास का स्कोर अच्छा होगा.
KKR vs GT LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर कोलकाता और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो गुजरात ने कोलकाता के खिलाफ 4-1 की बढ़त बनाई हुई है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. ईडन में कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ दोनों मैच गंवाए हैं.
KKR vs GT LIVE Score: बारिश की संभावना है...
बीती रात कोलकाता के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई थी और शानिवार को भी ईडन गार्डन में टॉस के दौरान बारिश की संभावना है. फिलहाल बारिश के आसार नहीं है और फैंस दुआ करेंगे कि बारिश ना ही आए.
KKR vs GT LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात की नजरें प्लेऑफ पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज गुजरात टाइटंस का सामना ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है. 16 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात की नजरें आज का मुकाबला जीतकरके प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी. आज गुजरात के जीतते ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की पहली टीम कंफर्म हो जाएगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी. गुजरात की जीत का मतलब यह भी होगा कि टॉप-2 में उसकी जगह पक्की होगी.














