IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर

IND vs SL, 2nd Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कामिल मिशारा और सहान अराचिगे को अपनी टीम में शामिल किया है, चोट की वजह से मेजबान टीम के तीन फर्स्ट-चॉइस बैट्समैन नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sri Lanka Team for 2nd Test:

IND vs SL, 2nd Test: भारत से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किए हैं. श्रीलंका ने दो नए बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है, ये दो बल्लेबाज कामिल मिशारा और सहान अराचिगे हैं जो दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था. दरअसल, दिनेश चांदीमल, जो कनकशन की वजह से टीम से बाहर हो गए थे, उन्हें आईसीसी के नियमों के मुताबिक 7 दिन तक बाहर रहना जरूरी है. कुसल मेंडिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से दूसरे टेस्ट के लिएउपलब्ध नहीं होंगे. टीम में बदलाव के साथ कामिल मिशारा और सहान अराचिगे के लिए यह एक नया मौका है.

श्रीलंका टीम के लिए मुश्किल स्थिति

श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कन्फर्म किया है कि कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और पथुम निसांका दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जिससे श्रीलंका के बैटिंग डिपार्टमेंट में काफी गैप आ गया है.मेंडिस और निसांका चोटों की वजह से गॉल में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, मेंडिस हैमस्ट्रिंग की दिक्कत की वजह से बाहर थे और निसांका कलाई की चोट से उबर रहे हैं.  श्रीलंका को अब एक और झटका लगा है, चांदीमल भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.  इस अनुभवी तिकड़ी के न होने से मिशारा और अराचिगे के दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल होने का रास्ता खुल गया है. 

कामिल मिशारा (Kamil Mishara Career Stats)

बता दें कि कामिल मिशारा ने अबतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. मिशारा ने अबतक श्रीलंका के लिए 6 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में कामिल मिशारा ने 148 रन बनाए हैं तो वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 566 रन दर्ज हैं. अबतक मिशारा ने 4 अर्धशतक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं.

सहान अराचिगे 

सहान अराचिगे ने भी अबतक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. अराचिगे ने 5 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के लिए खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अराचिगे के नाम 85 मैच दर्ज है और कुल 4365 रन बनाए हैं. जिसमें 9 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा

Featured Video Of The Day
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev : ‘Gutter’ से ‘बेडरूम’ तक...रामदेव-कंगना आपस में क्यों भिड़े?

Topics mentioned in this article
India Vs Sri Lanka 2026/27
Cricket