100-100-100! जसप्रीत बुमराह का ऐतिहासिक कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया 'ट्रिपल सेंचुरी' का अनोखा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. बुमराह के नाम एक ऐसा कारनामा दर्ज हो गया है जो इससे पहले सिर्फ एक गेंदबाज के नाम दर्ज था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुमराह का अनोखा कारनामा

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 1 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, आगे चलकर भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया. भारत के मैच जीतने के साथ ही बुमराह के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बुमराह अब तीनों फॉर्मेट में जीत दिलाने वाले मैचों में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने किया है. यानी बुमराह ने टिम साउदी के इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

तीनों फॉर्मेट में जीत दिलाने वाले मैचों में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह (भारत)

  • टेस्ट में 117 विकेट
  •  वनडे में 120 विकेट
  •  T20I में 100* विकेट

टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

  • टेस्ट में 209  विकेट
  • वनडे में 138 विकेट
  • T20I में 105 विकेट

भारत को मिली 7 विकेट से जीत

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.  अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. भारत की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ेंसाल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Advertisement

Topics mentioned in this article
Jasprit Jasbirsingh Bumrah
India Vs Afghanistan 2026
Timothy Grant Southee
Cricket