Video: क्या बबुआ...15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिलकर बोले ईशान किशन, रिएक्शन ने जीता दिल

IPL 2026, SRH vs RR: हैदराबाद की इस जीत में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की और 8 विकेट लेने में सफल रहे. प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को 0 पर आउट कर मैच को पासा ही पलट कर रख दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
 Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi viral video: मैच के बाद मिले ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

Ishan Kishan meets Vaibhav Sooryavanshi video:  आईपीएल 2026 के 21वें मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया. हैदराबाद की जीत के बाद कप्तान ईशान किशन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिले और उनके मिलकर उन्हें गले से लगाया. ईशान जब वैभव से मिलते हैं तो कहते हैं. "क्या बबुआ.. कहां जा रहा है, संगा बुला रहा है".ईशान किशन के इतना कहने के बाद वैभव हंसने लग जाते हैं. वैभव और ईशान के बीच काफी देर कर हंसी-मजाक होते रहता है. ईशान और वैभव का यह बिहारी अंदाज फैन्स को खूब पंसद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं. 

हैदराबाद की इस जीत में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की और 8 विकेट लेने में सफल रहे. प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को 0 पर आउट कर मैच को पासा ही पलट कर रख दिया. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास में डेब्यू में पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने .

बता दें कि इस सीजन पहली बार वैभव अपना खाता भी नहीं  खोल पाए. वैभव जो इस आईपीएल में बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ धमाका कर रहे थे. उन्हें हैदराबाद के  प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी शॉट गेंद पर फंसा कर पवेलियन की राह दिखाई, बता दें कि वैभव ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की थी लेकिन हिंगे की तेज बाउंसर पर टाइमिंग मिस कर बैठे और सलिल अरोड़ा को कैच दे बैठे, जब वैभव आउट हुए तो उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ झलक रहे थे. 

ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?

Advertisement

ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka |Bihar New CM Samrat Chaudhary | नीतीश ने सम्राट के लिए ताली बजाई |Sucherita Kukreti