IPL 2026: भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि..चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने लिया फैसला

बता दें कि पिछले साल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जब RCB अपना पहला IPL खिताब जीतने का जश्न मना रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPL 2026, RCB

IPL 2926, RCB tribute to stampede victims: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में पिछले साल गर्मियों में हुई दुखद घटनाओं के बाद अपने पहले आईपीएल मैच की मेज़बानी के लिए तैयार हो रहा है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट ने उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए खास कदम उठाए हैं, जिन्होंने उस दर्दनाक घटना में अपनी जान गंवा दी थी. लिवरपूल के हिल्सबोरो स्मारक जैसी वैश्विक खेल श्रद्धांजलि की तर्ज़ पर, RCB अब से होने वाले सभी मैचों में स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखेगी.यह भगदड़ टीम के पहले खिताब का जश्न मनाने के दौरान हुई थी. इस सम्मान को आगे बढ़ाते हुए, इस सीज़न में सभी प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ी 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. स्टेडियम के अंदरूनी गेट के पास एक यादगार स्मारक का भी अनावरण किया जाएगा, ताकि भगदड़ के पीड़ितों को एक मौन श्रद्धांजलि  देने लिए एक खास जगह मिल सके.

बता दें कि जून 2025 में हुई दुखद भगदड़ के बाद, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक प्रमुख क्रिकेट स्थल के तौर पर कुछ समय के लिए अलग रहना पड़ा था. जस्टिस जॉन माइकल डी'कुन्हा आयोग की ओऱ से इस वेन्यू को "मूल रूप से असुरक्षित" करार दिए जाने के बाद, इससे 2025 ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के अधिकार छीन लिए गए थे. 

आरसीबी का हैदराबाद के साथ मुकाबला

आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम का पहला मुकाबला हैदराबाद के साथ होने वाली है. इस मुकाबले RCB की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में खेलेगी. एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली पर रहेगी. 

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

Advertisement

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: Rashbehari Seat पर तगड़ा मुकाबला! स्वपन दासगुप्ता vs देवाशीष कुमार