- आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया.
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदे गए.
- सीएसके ने 41 करोड़ रुपए खर्च कर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया.
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सभी 10 टीमों के फ्रेंचाइजियों ने रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदा.ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया, इनमें 29 विदेशी थे, इन सभी खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई गई. अब सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम तैयार कर ली है. ऐसे में जानते हैं सभी टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है.
1.चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में 41 करोड रुपए खर्च किए. इस टीम ने प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए) और कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. इनके अलावा सरफराज खान (75 लाख रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए) को टीम में शामिल किया. इस टीम के पर्स में 2.40 करोड़ रुपए बचे. अब आईपीएल 2026 में सीएसके की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर बहस तेज हो गई है.
सीएसके की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
चेन्नऊ सुपरकिंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मैट हेनरी/राहुल चाहर
2.कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 63.85 करोड़ रुपए खर्च किए. फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने. इनके अलावा, राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपए), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपए), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपए), मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपए), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपए), टिम सेफर्ट (1.50 करोड़ रुपए), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपए), सार्थक रंजन (30 लाख रुपए), दक्ष कामरा (30 लाख रुपए), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपए), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपए) और आकाश दीप (1 करोड़ रुपए) को टीम ने खरीदा है. शेष रकम 45 लाख रुपए बचे हैं.
ऑक्शन के बाद केकेआर की पूरी टीम
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाश दीप.
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन
रचिन रवींद्र/फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगरीश रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, हर्षित राणा, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
3. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मिनी ऑक्शन में 21.45 करोड़ रुपए खर्च किए. दिल्ली ने डेविड मिलर (2 करोड़ रुपए), बेन डकेट (2 करोड़ रुपए), औकिब नबी (8.40 करोड़ रुपए), पथुम निसांका (4 करोड़ रुपए), साहिल पारख (30 लाख रुपए), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपए), काइल जैमीसन (2 करोड़ रुपए) और पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपए) को अपने साथ शामिल किया है. टीम ने 35 लाख रुपए अपने पर्स में बचाए.
आईपीएल ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन.
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (विकेटकीपर), बेन डकेट/पासम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नायब मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराज
4.गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने इस ऑक्शन में कुल 10.90 करोड़ रुपए खर्च किए. इस फ्रेंचाइजी ने जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपए) पर मोटी रकम खर्च की. इनके अलावा, टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपए), अशोक शर्मा (90 लाख रुपए), पृथ्वी राज (30 लाख रुपए) और ल्यूक वुड (75 लाख रुपए) को अपने साथ जोड़ा. इस टीम के पर्स में 1.95 करोड़ रुपए बचे.
ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
5.लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस नीलामी में 18.40 करोड़ रुपए खर्च किए. इस फ्रेंचाइजी ने क्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपए), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपए), एनरिक नॉर्त्जे (2 करोड़ रुपए) नमन तिवारी (1 करोड़ रुपए), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़ रुपए) और वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। शेष रकम- 4.55 करोड़ रुपए.
लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश
लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित इलेवन
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह/मुकुल चौधरी, अब्दुल समाह, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, अवेश खान
6. मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन में सबसे कम रुपए खर्च किए. मुंबई ने दानिश मालेवार (30 लाख रुपए), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपए), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपए), मयंक रावत (30 लाख रुपए) और मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपए) पर कुल 2.20 करोड़ रुपए खर्चे.शेष रकम- 55 लाख रुपए.
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.
मुंबई इंडियंस संभावित इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
7. पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने इस नीलामी में 8 करोड़ रुपए खर्चे. इस टीम ने प्रवीण दुबे (30 लाख रुपए), विशाल निशाद (30 लाख रुपए), बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़ रुपए) और कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है. टीम के पास 3.50 करोड़ रुपए बचे.
पंजाब किंग्स की पूरी टीम
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
पंजाब किंग्स संभावित इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाहडेरा, मिशेल ओवेन/कूपर कोनोली, अजमतुल्लाह उमरजई/मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशक/यश ठाकुर
Photo Credit: AFP
8. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 13.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपए), यशराज पुंजा (30 लाख रुपए), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपए), अमन राव (30 लाख रुपए), रवि सिंह (95 लाख रुपए), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपए), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपए), ब्रजेश शर्मा (30 लाख रुपए) और कुलदीप सेन (75 लाख रुपए) को खरीदा। शेष रकम- 2.65 करोड़ रुपए.
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
रवींद्र जड़ेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्री प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, डेवोनन फेरेरा, शिम्रोन हेटमायर, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे/युद्धवीर सिंह/कुलदीप सेन
10. सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ऑक्शन में 20.05 करोड़ रुपए खर्च किए. फ्रेंचाइजी ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. इनके अलावा, सलिल अरोड़ा (1.50 करोड़ रुपए), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपए), अमित कुमार (30 लाख रुपए), क्रैन्स फुलेट्रा (30 लाख रुपए), साकिब हुसैन (30 लाख रुपए), ओंकार तरमाले (30 लाख रुपए), प्रफुल्ल हिंज (30 लाख रुपए), शिवम मावी (75 लाख रुपए) और शिवांग कुमार (30 लाख रुपए) को अपने साथ शामिल किया है. शेष रकम- 5.45 करोड़ रुपए.
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और जैक एडवर्ड्स
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित इलेवन
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल जेडन उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी/हर्ष दुबे
(नोट सभी इलेवन में इम्पैक्ट प्लेयर)














