India vs Zimbabwe, 3rd T20I Updates (भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर): भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई 2026 को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में भी 35 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही अय्यर एंड कंपनी ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. आखिरी मुकाबले में भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टींम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रनों तक ही पहुंच पाई. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रायन बर्ल ने 43 गेंदों में 53 रनों की नाबाद जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. मगर वह भी टीम की किस्मत को नहीं बदल पाए. उनके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ली मधेवेरे 25 गेंदों में 28 और डिओन मेयर्स 15 गेंद में 19 रन बनाने में कामयाब रहे.
मयंक यादव ने चटकाए तीन विकेट
भारत की तरफ से तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी मयंक यादव का जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 29 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा यश ठाकुर के खाते में दो और अशोक शर्मा एवं रवि बिश्नोई की झोली में एक-एक विकेट आए. सूर्यांश शेडगे और अभिषेक शर्मा को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. (Scorecard)
192 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारतीय टीम
इससे पहले हरारे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाने में कामयाब हुई थी. भारत की तरफ से आखिरी मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. टीम की तरफ से उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के देखने को मिले. उनके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 और कैप्टन श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 27 रन बनाने में कामयाब रहे. रिंकू सिंह ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया.
ब्रैड इवांस रहे सबसे सफल गेंदबाज
जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज ब्रैड इवांस रहे. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से चार ओवरों में 41 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और वेस्ली मधेवेरे के खाते में एक-एक विकेट आए.
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए इस प्रकार थी भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 रवि बिश्नोई, 9 अशोक शर्मा, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 वेलिंग्टन मसाकद्जा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले 149 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने
IND vs ZIM LIVE Score: 'क्लीन स्वीप', तीसरे T20I में भी भारत ने मारी बाजी, वैभव का रहा जलवा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई 2026 को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में भी 35 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही अय्यर एंड कंपनी ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. आखिरी मुकाबले में भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन तक पहुंच पाई. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रायन बर्ल ने 43 गेंदों में 53 रनों की नाबाद जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. मगर वह भी टीम की किस्मत को नहीं बदल पाए. उनके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ली मधेवेरे 25 गेंदों में 28 और डिओन मेयर्स 15 गेंद में 19 रन बनाने में कामयाब रहे.
IND vs ZIM LIVE Score: रायन बर्ल ने जड़ा फिफ्टी
रायन बर्ल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 42 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 43 रनों की जरूरत
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद 150/6 रन बनाए हैं. आखिरी के ओवर में जीत के लिए 43 रनों की जरूरत है, जो कि अंसभव है.
IND vs ZIM LIVE Score: अशोक ने मारुमानी को किया बोल्ड, जीत से कुछ कदम दूर भारत
भारतीय टीम को छठवीं सफलता अशोक शर्मा ने दिलाई है. उन्होंने तडिवनाशे मारुमानी को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व मारुमानी ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह एक रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 17.1 ओवरों में 6-134 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने की वापसी, मयंक ने वेस्ली का किया शिकार, पांचवीं सफलता
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम को आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 59 रनों की दरकार है, जो कि असंभव नजर आ रहा है. रायन बर्ल 40 गेंद में 48 और तडिवनाशे मारुमानी दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 17 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने की वापसी, मयंक ने वेस्ली का किया शिकार, तिलक ने पकड़ा शानदार कैच
मयंक यादव ने एक बार फिर से टीम इंडिया की वापसी कराई है. उन्होंने विपक्षी टीम के सेट बल्लेबाज वेस्ले मधेवेरे को अपना शिकार बनाया है. जिनका शानदार कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व वेस्ले ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 25 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 28 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 15.4 ओवरों में 5-125 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे को आखिरी 30 गेंदों में जीत के लिए 71 रनों की जरूरत
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं. रायन बर्ल 31 गेंद में 40 और वेस्ले मधेवेरे 24 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 71 रनों की जरूरत है.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे के 100 रन हुए पूरे
जिम्बाब्वे की टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को इस आंकड़े तक पहुंचने में 12.4 ओवर लगे हैं. आखिरी के 44 गेंदों में टीम को जीत के लिए 90 रनों की जरूरत है. रायन बर्ल 26 गेंद में 36 और वेस्ली मधेवेरे 16 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: बर्ल और मधेवेरे जिम्बाब्वे की पारी संवारने में जुटे
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 12 ओवर समाप्त हो गए हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए हैं. रायन बर्ल 23 गेंद में 31 और वेस्ली मधेवेरे 14 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे को आखिरी के 60 गेंदों में जीत के लिए 116 रनों की दरकार
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 116 रनों की दरकार है.
IND vs ZIM LIVE Score: बिश्नोई के शिकार बने करन, भारत को मिली चौथी सफलता, झूम उठे फैंस
भारतीय टीम को चौथी सफलता बेन करन के रूप में हाथ लगी है. करन तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए 19 गेंद में 20 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मयंक यादव ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 7.2 ओवरों में 4-65 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत के नाम रहा पहला पॉवरप्ले, मयंक-ठाकुर ने दिलाई शुरुआती सफलता, संकट में जिम्बाब्वे
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई है. टीम ने पहले पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं. बेन करन 14 गेंद में 11 और रायन बर्ल छह गेंद में 10 बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी ब्रायन बेनेट (00), डिओन मेयर्स (19) और कैप्टन सिकंदर रजा (00) हैं. टीम को जीत के लिए आखिरी के 84 गेंदों में 140 रनों की जरूरत है.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे की खराब शुरूआत, 5 ओवरों में ही गंवा दिए 3 विकेट
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं. बेन करन 12 गेंद में नौ और रायन बर्ल गेंद में चार बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी ब्रायन बेनेट (00), डिओन मेयर्स (19) और कैप्टन सिकंदर रजा (00) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने पूरी की विकेटों की हैट्रिक, ठाकुर ने रजा को लौटाया पवेलियन
भारत ने विकेटों की हैट्रिक पूरी कर ली है. टीम को पहली सफलता जहां मयंक यादव ने दिलाई. वहीं दूसरी और तीसरी विकेट यश ठाकुर लेने में कामयाब रहे. ठाकुर ने पहले डिओन मेयर्स (19) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करवाया. उसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा (00) का भी एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया है. टीम का स्कोर 3.5 ओवरों में 3-34 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी ब्रायन बेनेट (00), डिओन मेयर्स (19) और सिकंदर रजा (00) हैं. भारत की तरफ से मयंक यादव ने एक और यश ठाकुर ने दो सफलता प्राप्त की है.
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 3 ओवरों में बनाए 27 रन
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए हैं. बेन करन छह गेंद में सात और डिओन मेयर्स 12 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी ब्रायन बेनेट (00) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट का किया शिकार
भारतीय टीम को पहली सफलता ब्रायन बेनेट के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बेनेट ने महज एक गेंद का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 0.1 ओवरों में बिना किसी रन के शून्य रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: ब्रायन बेनेट और बेन करन कर रहे हैं पारी का आगाज, मयंक के हाथ में गेंद
विपक्षी टीम की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन आए हैं. वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर मयंक यादव डालने के लिए तैयार हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिया 193 रनों का लक्ष्य
हरारे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाने में कामयाब रही. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 193 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से आखिरी मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. टीम की तरफ से उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के देखने को मिले. उनके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 और कैप्टन श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 27 रन बनाने में कामयाब रहे. रिंकू सिंह ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया.
India vs Zimbabwe LIVE Score, 3rd T20I: पहली ही गेंद पर जिंबाब्वे को झटका
जिंबाब्वे की खराब शुरुआत, पहली ही गेंद पर बेनेट आउट
India vs Zimbabwe LIVE Score, 3rd T20I: यह टारगेट नहीं आसां...
भारत ने जिंबाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, वैभव का अर्द्धशतक
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 19 ओवरों में बनाए 179 रन
19 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा आठ गेंद में 11 और रिंकू सिंह नौ गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा चौथा झटका, तिलक पर नजर
भारतीय टीम को चौथा झटका कैप्टन श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अय्यर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में 27 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके देखने को मिले. टीम का स्कोर 17.1 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 164 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02), ईशान किशन (29), वैभव सूर्यवंशी (81) और श्रेयस अय्यर (27) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: अय्यर का शानदार खेल जारी
भारत ने 17 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. कैप्टन श्रेयस अय्यर 17 गेंद में 27 और तिलक वर्मा छह गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 16 ओवरों में बनाए 152 रन
भारतीय बल्लेबाजी पारी के 16 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन है. कैप्टन श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 24 और तिलक वर्मा दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02), ईशान किशन (29) और वैभव सूर्यवंशी (81) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: शतक से चूके वैभव, इवांस ने पकड़ा सांस रोक देना वाला कैच, इंडिया को पड़ा झटका
वैभव सूर्यवंशी अपने पहले टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए हैं. उन्हें विपक्षी टीम के गेंदबाज वेस्ली मधेवेरे ने अपने जाल में फंसाया है. जिनका शानदार कैच ब्रैड इवांस ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व वैभव ने पारी का आगाज करते हुए कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल हैं. टीम का स्कोर 15 ओवरों में 3-145 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: इतिहास के दहलीज पर वैभव, शतक से कुछ कदम दूर, बड़े स्कोर की तरफ भारत
वैभव सूर्यवंशी के पास आज अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा करने का सुनहरा मौका है. 14 ओवरों के खेल की समाप्ति के बाद फिलहाल वह 46 गेंद में 74 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके और तीन छक्के निकले हैं. टीम का स्कोर 14 ओवरों की समाप्ति के बाद 129/2 रन है. कैप्टन श्रेयस अय्यर आठ गेंद में नौ रन बनाकर बखूबी उनका साथ दे रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02) और ईशान किशन (29) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: रजा ने किशन को किया बोल्ड, भारत को लगा दूसरा झटका, वैभव पर टिकी नजर
भारतीय टीम को दूसरा झटका तीसरे क्रम के बल्लेबाज ईशान किशन के रूप में लगा है. उन्हें विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व किशन ने कुल 26 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 111.53 की स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 10.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 95 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02) और ईशान किशन (29) हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: 6 चौके, 2 छक्के, 161.29 का स्ट्राइक रेट, वैभव ने जड़ी T20I की दूसरी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 31 गेंद में 161.29 का स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 95/1 रन है.
IND vs ZIM LIVE Score: दूसरे फिफ्टी से 3 रन दूर वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपने दूसरी फिफ्टी से केवल तीन रन दूर हैं. फिलहाल में 28 गेंद में 47 रन बनाकर खे रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: पहले पॉवरप्ले में खूब गरजा वैभव का बल्ला, भारत की तो हो गई बल्ले-बल्ले
पहला पॉवरप्ले सामाप्त हो चुका है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी 20 गेंद में 35 और ईशान किशन 12 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02) हैं. जिन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 5 ओवरों में बनाए 49 रन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में 49 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 और ईशान किशन आठ गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02) हैं. जिन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
IND vs ZIM LIVE Score: अच्छे टच में नजर आ रहे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 4.1 ओवरों की समाप्ति के बाद 13 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसी बीच उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला है.
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 3 ओवरों में ठोक दिए 28 रन
भारतीय बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी सात गेंद में 11 और ईशान किशन सात गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (02) हैं. जिन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
IND vs ZIM LIVE Score: 4 गेंद 2 रन, फिर फ्लॉप हुए अभिषेक, मुजराबानी के बने शिकार, बड़ा झटका
भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए चार गेंद में महज दो रन बनाकर ब्लेसिंग मुजराबानी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मारुमानी ने पकड़ा. टीम का स्कोर 1.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है. वैभव सूर्यवंशी सात गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर ईशान किशन आए हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: पहले ओवर में ही वैभव ने पकड़ी लय, जड़ा चौका पर चौका, भारत ने बटोरे 17 रन
जिम्बाब्वे की तरफ से पारी का पहला ओवर कैप्टन सिकंदर रजा ने डाला. जहां भारतीय युवा सलामी बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी दो चौके लगाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 17 रन है. वैभव सूर्यवंशी पांच गेंद में नौ और अभिषेक शर्मा एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: वैभव-अभिषेक ने संभाला मोर्चा, रजा के हाथ में गेंद, फैंस को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद
खेल शुरू हो चुका है. भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं, जबकि विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर कैप्टन सिकंदर रजा डाल रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद सिकंदर रजा का बयान
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. इसलिए नहीं कि विकेट बाद में धीमी हो जाएगी. मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी. क्योंकि मेरे बल्ले से रन नहीं बने हैं. रिचर्ड अंगारावा चोटिल हैं. उन्हें निगल है. उनकी जगह पर वेलिंग्टन मसाकाद्जा को मौका दिया गया है.'
IND vs ZIM LIVE Score: टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने बताई पहले बल्लेबाजी करने के पीछे की वजह
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. क्योंकि हम उसी मैदान पर खेल रहे हैं. मैच के दौरान पिट धीमी रह सकती है. एक ये भी वजह है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा लक्ष्य तय करना चाहेंगे. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुआ है. प्रिंस यादव और शिवम दुबे बाहर हैं. उनकी जगह पर अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे की वापसी हुई है.'
IND vs ZIM LIVE Score: अंगारावा बाहर, मसाकद्जा को मौका, जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 वेलिंग्टन मसाकद्ज़ा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी
IND vs ZIM LIVE Score: तीसरे T20I मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 रवि बिश्नोई, 9 अशोक शर्मा, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव
IND vs ZIM LIVE Score: प्रिंस-शिवम बाहर, अशोक-सूर्यांश की वापसी
भारतीय टीम तीसरे टी20 मुकाबले में दो बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है. प्रिंस यादव और शिवम दुबे प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं, जबकि अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे की वापसी हुई है.
IND vs ZIM LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
India vs Zimbabwe LIVE: पिछले 5 मुकाबलों में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पिछले पांच मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने सभी मुकाबले जीते हैं. इनमें सबसे बड़ी जीत 25 जुलाई 2026 को 90 रन से आई, जबकि 23 जुलाई 2026 को भारत ने 40 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच अपने नाम किया था. इससे पहले फरवरी 2026 में भारत ने 72 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं 2024 में भी भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रन और 10 विकेट से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी. हेड-टू-हेड के ये आंकड़े दिखाते हैं कि हाल के वर्षों में जिम्बाब्वे भारत को कड़ी चुनौती देने में सफल नहीं हो सका है.